{"_id":"2ac67d678ef4be144fbf99d3b1108562","slug":"pdp-mp-donates-one-month-salary-to-flood-victims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"PDP के MP MLA ने एक माह का वेतन दान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PDP के MP MLA ने एक माह का वेतन दान किया
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 19 Sep 2014 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीपी के सांसदों, विधायकों ने अपने एक माह के वेतन को रियासत में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए दान किया है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद ने बुधवार को कहा कि बाढ़ से प्रभावित कश्मीर के पुनर्निर्माण के लिए सभी को मिलजुलकर प्रयास करने की जरूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पार्टी के सांसदों और विधायकों ने अपने एक माह के वेतन को दान करने के अलावा अपने विकास निधि कोष की राशि भी राहत और पुनर्वास कार्य में लगाने का निर्णय लिया है। मुफ्ती का कहना है कि पूरे देश को एकजुट होकर जम्मू-कश्मीर की मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
मुफ्ती ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई विशेषज्ञों की ओर से प्राकृतिक आपदा की चेतावनी देने के बावजूद राज्य सरकार सुस्त रहा। इसकी वजह से भयानक तबाही को झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पीडीपी अध्यक्ष एवं सांसद महबूबा मुफ्ती की ओर से सुझाया दस सूत्री राहत और पुनर्वास योजना पर अमल करना भी शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा
पीडीपी के वरिष्ठ नेता विक्रमादित्य सिंह ने वीरवार को पंचैरी ब्लाक के सद्दल गांव का दौरा किया और भूस्खलन और बाढ़ से हुई तबाही का जायजा लिया। उन्होंने इस अवसर पर शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर विक्रमादित्य ने राहत सामग्री भी वितरित की। पीडीपी नेता हमीद चौधरी, पूर्व एमएलसी दीपेंद्र कौर आदि भी उनके साथ मौजूद रहे।