{"_id":"07c65cf7933413627d00aa9ba611bee4","slug":"pdp-mla-denies-to-take-charge-of-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीपी विधायक ने बढ़ाई पार्टी की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीपी विधायक ने बढ़ाई पार्टी की मुश्किलें
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 08 Mar 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीपी विधायक और शिया नेता इमरान रजा अंसारी ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उन्होंने उनको कम अहमियत वाले मंत्रालय का कार्यभार सौंपने पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि इस मुद्दे पर उन्होंने समर्थकों से चर्चा की और समर्थकों ने उन्हें मंत्रालय का कार्यभार संभालने से मना किया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि इमरान रजा अंसारी को खेल, युवा मामले एवं सूचना तकनीक के मंत्रालय दिए गए थे। इससे पहले पीडीपी के ही अन्य नेता अब्दुल रहमना वीरी के भी कम अहमियत वाला मंत्रालय मिलने से नाराज होने की चर्चा थी। हालांकि, वीरी ने ऐसी चर्चाओं को खारिज कर दिया गया था।
विज्ञापन
इसके अलावा भाजपा कोटे से कैबिनेट मंत्री सज्जाद अहमद लोन के भी नाराज होने की चर्चा थी। पर उन्होंने भी नाराजगी की चर्चाओं को खरिज कर जल्द ही मंत्रालय संभालने की बात कही थी। एजेंसी
विज्ञापन