फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PDP leaders unable to decide political strategy due to no meeting with Mehbooba Mufti

अधर में लटकी पीडीपी की रणनीति, महबूबा मुफ्ती से मुलाकात न होने से दुविधा में नेता

Mon, 30 Dec 2019 03:43 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 30 Dec 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
PDP leaders unable to decide political strategy due to no meeting with Mehbooba Mufti
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर की सत्ता में दो बार काबिज रही पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) इन दिनों दुविधा में हैं। पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के पांच अगस्त से नजरबंद रहने के चलते पार्टी के नेता न तो कोई रणनीति तय कर पा रहे हैं और न ही प्रशासन उन्हें महबूबा से मिलने की अनुमति दे रहा है।

विज्ञापन

 
पार्टी सूत्रों के अनुसार अध्यक्ष से संपर्क न हो पाने के चलते पार्टी के नेता अपने बलबूते फैसले लेने को अधिकृत नहीं हैं। ऐसे में कश्मीर हो या फिर जम्मू, महबूबा की रिहाई या फिर एलजी प्रशासन की तरफ से पीडीपी नेताओं को उनसे मिलने की अनुमति देने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
पीडीपी की तरफ से श्रीनगर के डीसी को कई बार इस संबंध में आग्रह किया जा चुका हैं लेकिन प्रशासन आग्रह को टालने का काम करता रहा है।

सात जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की पुण्य तिथि

पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी वेद महाजन का कहना है कि पीडीपी में जब तक अध्यक्ष से संपर्क नहीं होता और उनसे आगे की रणनीति तय नहीं होती तब तक पार्टी के नेता आगे की रणनीति तय नहीं कर सकते।

पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की पुण्य तिथि पर सात जनवरी को पार्टी की तरफ से श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन करने की तैयारी चल रही है।

पार्टी नेताओं के अनुसार कश्मीर और जम्मू के संभागीय मुख्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed