फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pdp is supporting BJP: Omar

पीडीपी जमीनी स्तर पर भाजपा को समर्थन दे रही: उमर

Thu, 11 Dec 2014 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 11 Dec 2014 10:30 PM IST
विज्ञापन
pdp is supporting BJP: Omar

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वीरवार को वाची और शोपिया विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैलियों में पीडीपी और भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीडीपी कभी भी जनता की हितैषी नहीं हो सकती है।

विज्ञापन


पीडीपी जमीनी स्तर पर भाजपा को हर समर्थन दे रही है। सत्ता के भूखे और नेकां के दुश्मन रियासत में वर्ष 1977 जैसे हालात बना रहे हैं। लेकिन नेकां से जुड़ी जनता उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी।
विज्ञापन


उमर ने कहा कि स्व. शेर-ए-कश्मीर शेख मोहम्मद अब्दुल्ला के सत्ता में रहते हुए 1977 में विपक्षियों ने नेकां को सत्ता से हटाने के लिए साजिश रची थी। लेकिन उन्हें नेकां ने करारा जवाब दिया। आज उसी कड़ी को दोहराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडीपी और भाजपा दल दोनों नेकां के खिलाफ काम कर रहे हैं। नेकां ने अपने इतिहास में हमेशा जनता की आवाज उठाई है। राजनीतिक और आर्थिक स्तर पर राज्य को मजबूत बनाने पर काम किया गया है।

नेकां ने लोगों को सशक्त, युवाओं के कल्याण, शांति और रियासत के सभी तीनों खित्तों के लिए काम किया है। रियासत के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए पीडीपी सदस्य हाउस से अधिकतर नदारद रहे हैं।


पीडीपी सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए काम करती रही है। उसे जनता की भावनाओं और हितों से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने दावा किया कि नेकां दोबारा पूरी ताकत से सत्ता में वापस आकर जनता की सेवा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed