विपक्ष की रैली: महबूबा बोलीं- देश मुश्किल हालातों से गुजर रहा, बिना किसी जांच के लोगों को भेजा जा रहा जेल
पीडीपी प्रमुख ने कहा कि देश मुश्किल हालातों से गुजर रहा है। जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों को बिना किसी जांच के जेल में डाला जा रहा है। उन्होंने इसे कलयुग का अमृत काल करार दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने रविवार को रामलीला मैदान में विपक्ष के इंडिया गठबंधन की रैली में भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। महबूबा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर केंद्र सरकार की आलोचना की।
पीडीपी प्रमुख ने कहा कि देश मुश्किल हालातों से गुजर रहा है। जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों को बिना किसी जांच के जेल में डाला जा रहा है। उन्होंने इसे कलयुग का अमृत काल करार दिया।
महबूबा ने कहा, 'मैं उमर खालिद, सिद्दीकी कप्पन या मोहम्मद जुबैर के बारे में बात नहीं कर रही हूं। मैं जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों के बारे में बात कर रही हूं। यह मेरे लिए आश्चर्य की बात नहीं है। अनुच्छेद 370 के हटाने पर मुझे, फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला, तीनों पूर्व मुख्यमंत्री को नजरबंद कर दिया गया। जो कानून का उल्लंघन करता है वह देशद्रोही होता है।' दिल्ली शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में विपक्षी नेताओं ने रविवार को राजधानी के रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन किया।
जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने लोगों से लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के नेताओं को वोट देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, 'अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन जैसे सभी गिरफ्तार नेता तब आजाद होंगे, जब आप सभी संविधान को पकड़ेंगे।
VIDEO | Here's what PDP chief and former Jammu and Kashmir CM Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) said while addressing the INDIA bloc's 'Loktantra Bachao' rally at Ramlila Maidan in Delhi.
"The country is going through difficult times. The situation is such that people are directly… pic.twitter.com/JuLvNIimSm
— Press Trust of India (@PTI_News) March 31, 2024