फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pdp chief mahbuba mufti

राज्य के विकास को प्राथमिकता देगी पीडीपी: महबूबा

Thu, 21 Aug 2014 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Thu, 21 Aug 2014 01:30 AM IST
विज्ञापन
pdp chief mahbuba mufti

पीडीपी अध्यक्ष एवं पार्टी सांसद महबूबा मुफ्ती ने राज्य में सरकार बनाने की सूरत में बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए काम करने का आश्वासन दिया है। वह बुधवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आयोजित जनसभाओं में बोल रहीं थी।

विज्ञापन


इनमें पार्टी के कई स्थानीय नेताओं ने भी विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि अगर पीडीपी को राज्य में सरकार बनाने का अवसर मिलता है तो वह राज्य के विकास को प्राथमिकता देगी। बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे ताकि किसानों को इसका लाभ हासिल हो सके।
विज्ञापन


उन्होंने सत्ता में काबिज रही सरकारों पर इस क्षेत्र में काम नहीं करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने हाल ही में खराब मौसम के कारण फसलों को हुए नुकसान पर दुख प्रकट करते हुए सरकार से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के लिए भी कहा। किसानों की फसलों के नुकसान की भरपाई करने के लिए उन्होंने राज्य में किसानों की फसलों का बीमा करने की स्कीम को लागू करने की जरूरत पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed