फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PDP-BJP to join hands against NC-Congress for Rajya Sabha election

RS चुनाव जीतने के लिए ये है भाजपा की व्यूह रचना

Fri, 30 Jan 2015 01:05 PM IST
Updated Fri, 30 Jan 2015 01:05 PM IST
विज्ञापन
PDP-BJP to join hands against NC-Congress for Rajya Sabha election

भाजपा कोर ग्रुप की वीरवार को डेढ़ घंटा चली बैठक में भाजपा के उम्मीदवारों वाली दोनों सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए व्यूह रचना पर विस्तार से चर्चा की गई। केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह के अलावा प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा समेत कोर ग्रुप के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में हुई बैठक में सरकार गठन से लेकर सदस्यता अभियान और संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन


अशोक होटल में हुई कोर ग्रुप की बैठक के बाद डा. जितेंद्र सिंह ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर पूरी तरह से आस्था रखती है और राज्यसभा चुनाव में पार्टी के दोनों उम्मीदवारों की जीत के लिए रणनीति पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


सरकार गठन के बारे में पूछे जाने पर जितेंद्र सिंह ने कहा कि जहां तक सरकार गठन का प्रश्न है तो यह मामला केंद्रीय नेतृत्व की ओर से अधिकृत नेताओं का क्षेत्राधिकार है। जहां तक उनकी बात है तो उन्हें लगता है कि सरकार गठन की प्रक्रिया सही समय पर शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा चाहती है राज्य में स्थायी सरकार

PDP-BJP to join hands against NC-Congress for Rajya Sabha election

कोर ग्रुप की बैठक पर प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा का कहना है कि भाजपा चाहती है कि राज्य में स्थायी सरकार बने। इस दिशा में पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व काम कर रहा है। राज्यसभा चुनाव में पीडीपी के साथ भाजपा के गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राज्यसभा की चार सीटों के लिए भाजपा और पीडीपी ने दो-दो उम्मीदवार खड़े किए हैं।

इससे संकेत समझा जा सकता है। गुलाम नबी आजाद की राज्यसभा की सीट पर नेकां कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार के तौर पर खड़ा होने पर उन्होंने कहा कि आजाद महागठबंधन की बात करते रहे हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि वह इसमें नाकाम रहे।

उन्होंने कहा कि राज्यसभा की दोनों सीटों पर भाजपा उम्मीदवार जीते, इसके लिए रणनीति पर काम किया जा रहा है। बैठक में पार्टी के विधायक डा. निर्मल सिंह, केंद्रीय कार्र्यकारिणी के सदस्य एवं राज्यसभा उम्मीदवार शमशेर सिंह मन्हास, महासचिव एवं विधायक बाली भगत, विधायक कविंद्र गुप्ता, विधायक राजीव जसरोटिया, महासचिव संगठन अशोक कौल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed