फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PDP, BJP hint at early announcement of govt in jammu kashmir

दिल्ली से पहले जम्मू कश्मीर में बन जाएगी भाजपा की सरकार

Fri, 30 Jan 2015 11:18 AM IST
Updated Fri, 30 Jan 2015 11:18 AM IST
विज्ञापन
PDP, BJP hint at early announcement of govt in jammu kashmir

भाजपा और पीडीपी में न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर सहमति के बाद नई सरकार के गठन की राह आसान हो गई है। दोनों दलों की ओर से 9 फरवरी के पहले सरकार बनाने का दावा पेश किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन


सभी विवादास्पद मुद्दों को ठंडे बस्ते में डालकर कामन मिनिमम प्रोग्राम पर सहमति बनी है जिसमें विकास को समझौते का आधार बनाया जा रहा है। विवादास्पद मुद्दों पर भाजपा और पीडीपी का स्टैंड यथावत रहेगा और सरकार सीएमपी के आधार पर बनाई जाएगी।
विज्ञापन


इस तरह दोनों दलों के लिए अपने वोट बैंक को संतुष्ट करना आसान हो जाएगा। जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के समान विकास का संकल्प गठबंधन का मूल मंत्र बन रहा है। इसके साथ ही भाजपा और पीडीपी ने राज्यसभा चुनाव में सभी चार प्रत्याशियों को जिताने की रणनीति पर भी काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने संभाली कमान

PDP, BJP hint at early announcement of govt in jammu kashmir

केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह को निर्दलीय और अन्य विधायकों से बातचीत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जितेंद्र सरकार गठन के संबंध में पीडीपी से होने वाली अधिकृत बातचीत में भी शामिल रहेंगे। गुजरात दौरा रद्द कर वीरवार को जम्मू पहुंचे जितेंद्र सिंह ने पार्टी के कोर ग्रुप के साथ भी बैठक की।

भाजपा और पीडीपी को समझौते के इस पड़ाव तक पहुंचने में 35 दिन लग गए। मुख्यमंत्री तथा मंत्रियों के शपथ ग्रहण तक का सफर तय करने में अभी कम से कम दस दिन और लग सकते हैं। दोनों दलों के सूत्र संकेत दे रहे हैं कि अनौपचारिक वार्ता का दौर खत्म हो चुका है और अब टेबल पर औपचारिक बातचीत एक-दो दिन में शुरू हो सकती है।

हालांकि, सारे मुद्दे तय कर ड्राफ्ट बना लिया गया है। लिहाजा, टेबल पर बातचीत की औपचारिकता के बाद सीएमपी का ऐलान भर किया जाना है। इसके बाद गवर्नर एन एन वोहरा से मिलकर आधिकारिक तौर पर सरकार बनाने के दावे की रस्म भी पूरी कर ली जाएगी। भाजपा का प्रयास है कि दिल्ली के साथ ही जम्मू कश्मीर में भी सरकार गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।

ऐसे बनी दोनों दलों में सहमति

PDP, BJP hint at early announcement of govt in jammu kashmir

भाजपा की ओर से महासचिव राम माधव और पीडीपी की ओर से डॉ. हसीब द्राबू ने समझौते की पटकथा लिखी। माधव और द्राबू के बीच कई दौर में श्रीनगर और दिल्ली में बातचीत हुई। विवादास्पद मुद्दों पर भी खुलकर चर्चा की गई।

वार्ता जहां कहीं भी अटकी तब केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पीडीपी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद से बातचीत कर रास्ता निकाला। राम माधव भाजपा के रणनीतिकार हैं। उधर, पीडीपी से राजपोरा से विधायक बने डॉ. हसीब द्राबू आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ, पूर्व बैंकर और जाने माने रणनीतिकार हैं।

बातचीत में भ्रम की स्थिति से बचने के लिए पीडीपी ने अपने सभी नेताओं पर सार्वजनिक रूप से बयान देने पर रोक लगाया और पूर्व आईएएस मुख्य प्रवक्ता नईम अख्तर को बयान देने को अधिकृत किया।

नेकां से एक दिन में ही टूट गई थी वार्ता

PDP, BJP hint at early announcement of govt in jammu kashmir

भाजपा ने पहले नेकां के साथ मिलकर सरकार बनाने का प्रयास किया था। तब भाजपा का प्रयास था कि नेकां भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनाने को सहमत हो जाए। इसके लिए जेटली ने अपने गैर राजनीतिक मित्रों की मदद से लंदन में इलाज करा रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री फारूक अब्दुल्ला ने भी बातचीत की थी।

फारूक ने अपने पुत्र उमर अब्दुल्ला पर ही सारा मामला छोड़ दिया। उमर चाहते थे कि भाजपा उनको सीएम पद सौंपे। इस पर बात नहीं बनी और वार्ता टूट गई। उमर की अमित शाह, जेटली और राम माधव से मुलाकात भी हुई थी। वार्ता टूटने के बाद दोनों ने मुलाकात की बात से इनकार कर दिया। भाजपा ने नेकां के समर्थन की उम्मीद में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को विधायक दल का नेता बनाया था। इस निर्णय पर यू टर्न लेना पड़ा।

पीडीपी और भाजपा में सरकार बनाने पर हुई सहमति में अनुच्छेद 370 और अफस्पा जैसे मुद्दे ठंडे बस्ते में पड़े रहेंगे। दोनों दल इस मुद्दे पर चुप रहकर यथा स्थिति कायम रखेंगे। अनुच्छेद 370 का मामला संवैधानिक व्यवस्था और अफस्पा का मुद्दा सेना की जरूरतों पर छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed