{"_id":"59f5d03d4f1c1bf4688b7fec","slug":"paying-tribute-to-the-martyred-jawan-in-the-hajin-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : हाजिन एनकाउंटर में शहीद जवान को दी गई नम आंखों से श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : हाजिन एनकाउंटर में शहीद जवान को दी गई नम आंखों से श्रद्धांजलि
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sun, 29 Oct 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : BASIT ZARGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार सुबह उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा के हाजिन इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में शहीद जवान जाहिर अब्बास को श्रीनगर में नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, डीजीपी जेएंडके पुलिस एसपी वैद, आईजी मुनीर खान इत्यादि वरिष्ठ आधिकारिक लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
बता दें कि उत्तरी कश्मीर बांदीपोरा के हाजिन इलाके में सुरक्षा बलों व आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें एक जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसओजी का एक जवान शहीद हो गया। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा बलों को बांदीपोरा के हाजिन में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और आतंकियों की तलाश में गहन तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान खुद को घिरता हुआ देख कर आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन