फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   patient dies of wrong injection in GMC

गलत इंजेक्शन लगाने से गई मरीज की जान

Sun, 24 May 2015 01:53 AM IST
Updated Sun, 24 May 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
patient dies of wrong injection in GMC

जीएमसी की इमरजेंसी में शनिवार शाम को एक बुजुर्ग मरीज की मौत पर परिवार वालों ने जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि मरीज को चिकित्सा देने में लेटलतीफी की गई। ग्लूकोज में गलत इंजेक्शन लगा देने पर उनकी रिएक्शन से मौत हो गई। डाक्टरों ने अपनी लापरवाही छिपाने के लिए मरीज की फाइल ही गायब कर दी।

विज्ञापन


हंगामे को देखते हुए भारी पुलिस बल भी बुला लिया गया था। परिवार वालों ने मामले की लिखित शिकायत अस्पताल प्रशासन से की है। भोपर (ज्यौड़ियां) निवासी बुद्धि सिंह (86) को पीलिया की शिकायत होने पर शनिवार दोपहर को जीएमसी की इमरजेंसी में भर्ती किया गया।
विज्ञापन


मरीज के साथ आए संदीप सिंह ने बताया कि उनके मरीज की हालत गंभीर थी, लेकिन बार-बार डाक्टरों से आग्रह करने पर भी उन्हें इलाज देने में गंभीरता नहीं दिखाई गई। डाक्टर ब्लड सहित अन्य जांच करवाने की बात कहते रहे, जिसके बाद मरीज को ग्लूकोज चढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच ग्लूकोज में डाक्टर के कहने पर एक इंजेक्शन लगाते ही मरीज को जबरदस्त रिएक्शन हो गया, लेकिन मरीज को देखने वाला डाक्टर ही इमरजेंसी से गायब था।

मौत के बाद बनाई गई कमेटी

patient dies of wrong injection in GMC

इसके बाद किसी तरह दूसरे डाक्टर को लाकर मरीज को दिखाया गया और उसे एक अन्य बाजार से इंजेक्शन लाने को कहा गया, मगर इस सारे घटनाक्रम में समय निकल जाने से मरीज की हालत और खराब हो गई और चार नंबर रूम में मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद परिवार वालों ने हंगामा किया।

उन्होंने डाक्टरों पर इलाज में कोताही बरतने के आरोप लगाए। मृतक के पौत्र संदीप के अनुसार डाक्टरों ने लापरवाही छिपाने के लिए मरीज की फाइल ही गायब कर दी थी, जिसमें अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद भी फाइल उपलब्ध नहीं करवाई गई। करीब एक घंटे हंगामे के बाद परिवार वाले शव को लेकर चले गए।

प्रिंसिपल डा. घनश्याम देव गुप्ता का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। मरीज की मौत के कारणों पर जांच कमेटी दो दिन में अपनी रिपोर्ट देगी। अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीजों को सभी उचित चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed