फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   patient dead due to swine flu in jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा,एक मरीज की मौत की पुष्टि

Sat, 02 Sep 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 02 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
patient dead due to swine flu in jammu and kashmir
रियासत में बढ़ा स्वाइन फ्लू से खतरा - फोटो : फाइल फोटो

रियासत में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ गया है। जीएमसी की इमरजेंसी में गत दिनों पौनी चक्क ब्लाक मढ़ निवासी आशा रानी (43) की मौत स्वाइन फ्लू से हुई है। दिल्ली स्थित नेशनल सेंटर फार डिजीज कंट्रोल में भेजे गए मृतक के सैंपल में उसके एच1एन1 वायरस से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


मृतका के परिवार के तीन सदस्यों का एहतियातन स्वाइन फ्लू का इलाज शुरू किया गया है। इसमें सदस्यों को एक हफ्ता टैमीफ्लू की टैबलेट के साथ अन्य जरूरी एहतियात बरतने की हिदायत दी गई है। जम्मू संभाग में स्वाइन फ्लू से यह पहली मौत है। जम्मू संभाग में जिला उधमपुर में दो और जम्मू में एक पाजिटिव मामला आ चुका है।
विज्ञापन


इस सीजन में अब तक कुल 41 संदिग्ध मरीजों के सैंपल भेजे गए, जिसमें 38 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। स्वाइन फ्लू को लेकर जिला अस्पतालों में अलर्ट जारी किया गया है।स्वास्थ्य विभाग के एपिडोमानिलिजिस्ट डा. जेपी सिंह का कहना है कि मृत महिला के परिवार के तीन सदस्यों को स्वाइन फ्लू का इलाज दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

संदिग्ध मरीजों के तुरंत सैंपल लेने के दिए गए निर्देश

patient dead due to swine flu in jammu and kashmir
जम्मू में स्वाइन फ्लू से मौत - फोटो : डेमो फोटो
जीएमसी में गत दिनों आशा रानी में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने पर उसके नाक और मुंह से सैंपल लिए गए थे, लेकिन सैंपल लेने के तुरंत बाद उसने दम तोड़ दिया था। उस पर इलाज के दौरान कोई एंटीबाडीज काम नहीं कर रही थी। बताया जाता है कि वह तीर्थ स्थल मचैल यात्रा पर गई थी और वहीं से पीड़ित होकर जम्मू लौटी थी। 

जम्मू में स्वाइन फ्लू से मौत के बाद स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभागों के स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी जरूरी इंतजाम करने के साथ संदिग्ध मरीजों के तुरंत सैंपल लेने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए जिला अस्पताल प्रशासनों को अलग से आइसोलेट यूनिट स्थापित करने को कहा गया है।

आगामी माह में तापमान गिरने की सूरत में एच1एन1 वायरस से ज्यादा सक्रिय होने का खतरा रहेगा। संभाग में तीन पाजिटिव मामले आने से साफ हो गया है कि यहां स्वाइन फ्लू का वायरस सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed