फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pathankot attack, two suspects arrested

पठानकोट हमले के दो संदिग्ध पुंछ से गिरफ्तार

Wed, 03 Feb 2016 10:29 AM IST
Updated Wed, 03 Feb 2016 10:29 AM IST
विज्ञापन
Pathankot attack, two suspects arrested

पठानकोट हमले के आरोप में पुलिस ने दो संदिग्धों को सूरनकोट से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों लोगों के संबंध आईएसआई के साथ होने का पता चला है और वह सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण तस्वीरें भी पाकिस्तान को भेजा करते थे।

विज्ञापन


आरोपियों के हवाला रैकेट में भी शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ के बाद उन्हें ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर (जीआईसी) जम्मू भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले में उनके तार आतंकियों से जुड़े होंगे।
विज्ञापन


बताया जाता है कि हमले में पंजाब पुलिस ने एक संदिग्ध इरशाद अहमद को गिरफ्तार किया था, जो पुंछ का रहने वाला है। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 30 वर्षीय सज्जाद हुसैन और 27 वर्षीय मोहम्मद अकरम को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए के न‌िर्देश सूरनकोट पुल‌िस ने की कार्रवाई

Pathankot attack, two suspects arrested

उनके खिलाफ सूरनकोट थाने में धारा 7/25/26,आईएएक्ट 3/4, ईएसए 120बी आरपीसी में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि इस बारे में जिले के उच्च पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से कतराते रहे।

सूत्रों के अनुसार सोमवार को देर रात सूरनकोट पुलिस ने एनआईए के निर्देश पर गांव हाड़ी में छापामारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था और मंगलवार सुबह तड़के ही उन्हें ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर जम्मू भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि सूरनकोट तहसील का हाड़ी गांव एवं उसके आसपास का क्षेत्र आतंकवाद के दिनों में आतंकियों का बहुत बड़ा गढ़ रहा है। सौ से अधिक स्थानीय युवक नियंत्रण रेखा के उस पार आतंकी बनने चले गए थे। इसमें से आज भी दो दर्जन से अधिक युवक पीओके में रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed