{"_id":"67efc2adcb62a4dec3ed3b56205dcf71","slug":"pathankot-attack-mastermind-azhar-arrested-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड अजहर को हिरासत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड अजहर को हिरासत
Updated Thu, 14 Jan 2016 06:10 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान ने बुधवार को पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही उसके भाई रऊफ असगर और आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 12 आतंकियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पाक सरकार ने इस आतंकी गुट के दफ्तरों को भी सील करने की बात कही है। भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिवों के बीच शुक्रवार को प्रस्तावित वार्ता से पहले बुधवार को प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक हुई।
विज्ञापन
इसके बाद जारी बयान में कहा गया है कि पठानकोट हमले की जांच में अच्छी प्रगति हुई है और सरकार इसकी आगे की जांच के लिए एक टीम पठानकोट भेजना चाहती है।
गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं
दूसरी ओर, पाक एजेंसियों द्वारा तीन छात्रों की गिरफ्तारी की बात भी कही जा रही है और इस तरह पाकिस्तान में पठानकोट मामले के सिलसिले में गिरफ्तार लोगों की संख्या अब 31 हो गई है।
पाकिस्तान में शुरुआती सूचनाओं और भारत से मिले सबूतों के आधार पर जैश-ए-मोहम्मद के कई सदस्यों को पकड़ा गया है। इस संगठन के ऑफिसों को खोजकर उन्हें सील कर दिया गया है।
सूत्रों ने बताया कि अजहर को एहतियातन हिरासत में लिया गया है, लेकिन आधिकारिक रूप से इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। जियो न्यूज ने असरफ को पकड़े जाने की खबर चलाई है, लेकिन सरकारी बयान में अजहर मसूद के बारे में कुछ नहीं कहा गया है।