फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   passing out prade in shrinagar and udhampur

Jammu News: बीएसएफ को मिले 1262 नए रंगरूट, ली देश सेवा की शपथ

विज्ञापन
passing out prade in shrinagar and udhampur
उधमपुर/ श्रीनगर। सहायक प्रशिक्षण केंद्र रौंन दोमेल और हुमहामा सहायक प्रशिक्षण केंद्र श्रीनगर में वीरवार को पासिंग आउट परेड के साथ सीमा सुरक्षा बल में 1262 सुरक्षाबल शामिल हो गए। उधमपुर में बीएसएफ के विशेष महानिदेशक (सक्रिय) और श्रीनगर में महानिदेशक ने पासिंग आउट परेड का निरीक्षण कर जवानों को देश सेवा के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

बीएसएफ के प्रशिक्षण केंद्र रौंन दोमेल (उधमपुर) में 663 नव आरक्षक बल में शामिल हुए जबकि श्रीनगर में 599 जवान शामिल हुए। उधमपुर में मुख्यातिथि विशेष महानिदेशक (सक्रिय) ने परेड की सलामी ली। प्रशिक्षण में शानदार प्रदर्शन करने वाले नव आरक्षकों को मेडल से सम्मानित किया गया। इससे पहले सहायक प्रशिक्षण केंद्र के महानिरीक्षक राजेश कुमार गुरूंग ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने नव आरक्षकों को लगन, मेहनत और ईमानदारी के साथ देश सेवा के लिए प्रेरित किया। परेड का नेतृत्व नव आरक्षक कुंदन कुमार ने किया। दीक्षांत समारोह में सेना, सीआरपीएफ, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, बीएसएफ के अधिकारी, कर्मिक और नव आरक्षकों के परिजन मौजूद रहे। स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। हुमहामा में सहायक प्रशिक्षण केंद्र में डीजी नितिन अग्रवाल ने रंगरुटों के पांच बैचों की पासिंग आउट परेड और सत्यापन समारोह का निरीक्षण किया। प्रशिक्षु पूर्वी और दक्षिणी भारत से हैं। इनमें ओडिशा से 204, आंध्र प्रदेश से 208, केरल से 112 और तेलंगाना से 75 शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed