फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   passengers suffering problem due to max fare

आटो चालकों की मनमानी के आगे यात्री बेबस

Wed, 04 Feb 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 04 Feb 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
passengers suffering problem due to max fare

दूरदराज से मंदिरों के शहर पहुंचने वाले लोगों को आटो चालकों की मनमानी के आगे बेबस होना पड़ रहा है। मीटर बंद रखकर आटो चालक  यात्रियों से मनमाने पैसे वसूल करते हैं। शहर के प्रमुख आटो स्टैंड पर यात्रियों को आटो चालकों की मनमानी के आगे झुकना पड़ता है।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, ज्यूल चौक और एयरपोर्ट से चलने वाले आटो चालक यात्रियों से किराये में मनमानी करती है। आटो का मीटर भी कभी नहीं चालू किया जाता है। इस बात से ट्रैफिक पुलिस भलीभांति परिचित है, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा।
विज्ञापन


आटो चालक स्टेशन से ज्यूल, बस स्टैंड, रघुनाथ आने तक के लिए तीन सौ रुपये मांग तक यात्रियों को हैरत में डाल देते है। बताया जाता है कि आटो का मीटर गिराने के बाद दो किलोमीटर के लिए 12 रुपये तक किराया तय है, लेकिन यहां एक किलोमीटर जाने के लिए यात्रियों से 100 से 200 रुपये और स्थानीय लोगों से पचास रुपये से कम नहीं लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीओ की ओर से प्रति किलोमीटर 16 रुपये किराया तय किया गया है जिसके बाद किलोमीटर आगे बढ़ने पर यह किराया थोड़ा बढ़ता जाता है, लेकिन आटो चालकों की ओर से तय किराये से तीन से चार गुणा किराया वसूल किया जाता है।


एआरटीओ कुलदीप सिंह के मुताबिक यात्रियों से मनमाने वसूलने वाले चालकों के पिछले साल एक दर्जन आटो सीज किए गए हैं। समय-समय पर कार्रवाई करते हुए आटो चालकों को पकड़कर उनके चालान भी काटे जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed