फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   passengers evacuated from katra reached jammu

उधमपुर से जम्मू पहुंचे श्री शक्ति ट्रेन में फंसे मुसाफिर

Sun, 07 Sep 2014 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 07 Sep 2014 08:43 PM IST
विज्ञापन
passengers evacuated from katra reached jammu

जम्मू-उधमपुर-कटड़ा ट्रैक दूसरे दिन रविवार को भी ट्रेनों की आवाजाही बंद रही। जम्मू से उधमपुर की ओर गाड़ियों का परिचालन ठप रहा जिससे दूसरे दिन भी रेल के मुसाफिर ज्यादा परेशान रहे। रविवार दोपहर करीब सवा बारह बजे उधमपुर रेलवे स्टेशन से जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्रियों की चिंता यही बनी रही कि वह कैसे अपने घर की ओर लौटें।

विज्ञापन


उधमपुर से निजी स्तर पर टैक्सी करके जम्मू स्टेशन पहुंचे युवा यात्री कपिल भारद्वाज अपने माता मिथिलेश शर्मा एवं पिता किशनचंद के साथ गुड़गांव जा रहे थे। वह श्री शक्ति से मां वैष्णो देवी दर्शन के  लिए जा रहे थे। पूरी रात ट्रेन में उधमपुर में गुजारने के बाद वह सुबह जम्मू लौटे, ताकि गुड़गांव पहुंच सकें।
विज्ञापन


श्री शक्ति में फंसे दिल्ली लौट रहे विनोद बंसल ने बताया कि वह 2500 रुपये खर्च कर उधमपुर से जम्मू आए हैं और यहां पर टिकट के लिए परेशान हैं। संदीप शर्मा अपनी मां तथा पत्नी, बच्चे के साथ दिल्ली जाना चाहते थे। वह कटड़ा माता वैष्णो देवी दर्शन नहीं कर पाए, इसका अफसोस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों के परिचालन में दो दिन लग सकते हैं

जम्मू से उधमपुर-कटड़ा रेलवे ट्रैक से दूसरे दिन रविवार को भी श्रीशक्ति, मालवा, जम्मू मेल, आनंद विहार, प्रीमियम तथा डीएमयू ट्रेनें नहीं चलाई गईं। आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें दूसरे दिन भी रद्द रहीं। हालांकि जम्मू मेल जम्मू से दिल्ली चलाई जा रही है।


दूसरी ओर डीटीएम जम्मू आरएन मीणा का कहना है कि एक दो दिन में जम्मू से उधमपुर-कटड़ा ट्रैक खुलने में वक्त लग सकता है। उधमपुर-कटड़ा, उधमपुर-रामनगर ट्रैक को क्लीयर कर लिया गया है, जबकि रामनगर तथा बजालता के मध्य ट्रैक को क्लीयर करने का काम जोरों पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed