फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   passanger news

Jammu News: बस अड्डे में लगे कचरे के ढेर, हाईवे पर खड़ी हो रहीं बसें

विज्ञापन
passanger news
सांबा के मुख्य अड्डा पर बिखरा कचरा।
सांबा। कस्बे के मुख्य बस अड्डे पर कचरे के ढेर लगे हैं। इससे हाईवे पर बसें खड़ी हो रही हैं। अब बस अड्डे को फिर से शुरू करने की मांग उठ रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया के तीन वर्ष पूर्व कस्बे के हाईवे पर फ्लाई ओवर का निर्माण किया गया तो ठेकेदारों ने नगर परिषद से मुख्य बस अड्डा को किराये पर लेकर वहां पर कचरा इकट्ठा करना शुरू कर दिया। फ्लाईओवर बने दो वर्ष हो चुके हैं लेकिन बस अड्डे से आज तक कचरा ही नहीं उठाया गया है। इससे जम्मू कठुआ की ओर चलने वाली सुपर फास्ट बसें मुख्य चौक हाईवे पर ही खड़ी की जा रही हैं। इससे जाम की स्थिति बनी रहती है।



करोड़ों रुपये खर्च कर बस अड्डा बनाया गया ताकि यात्री बसें बस अड्डे पर ही खड़ी की जाएं लेकिन नगर परिषद की ओर से ऐसा नहीं हुआ है। बस अड्डे पर कचरे के ढेर लगे हैं। कोई सुनता ही नहीं है।
विज्ञापन


-नीलम सिंह

निवासी सांबा




बस अड्डे को चालू नहीं किए जाने कारण हाईवे पर यात्री बसें खड़ी की जाती हैं। इससे यहां जाम की स्थिति बनी रहती है वहीं, हादसे भी हो रहे हैं। हमने कई बार जिला प्रशासन से मांग उठाई है कि बस अड्डे को चालू किया जाए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कमल भट्टी

दुकानदार सांबा।



कस्बे के संपर्क मार्गों में यात्री मिनी बसें खड़ी रहने से कई बार जाम लगने से लोग परेशान होते हैं क्योंकि इन बसों के खड़े होने के लिए कोई स्थान ही नहीं है। वहां चालक बेतरतीबी वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे आवाजाही प्रभावित होती है।

-नरेश अंबा

पूर्व पार्षद सांबा।


हमने कुछ कचरा उठाया है। बस अड्डे पर दुकानों का विकास चल रहा है। शीघ्र ही कचरा उठा लिया जाएगा ताकि यात्री बसों को खड़ा किया जा सके।

-जोध राज

सीईओ नगर परिषद सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed