फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Parvez Rasool included in 30 man squad probables for World Cup 2015

मुंबई से आई कश्मीर के लिए एक अच्छी खबर

Thu, 04 Dec 2014 11:30 PM IST
Updated Thu, 04 Dec 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
Parvez Rasool included in 30 man squad probables for World Cup 2015

विधानसभा की चुनावी गर्मी के बीच आलराउंडर परवेज रसूल ने आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की तीस सदस्यों की संभावित सूची में शामिल होकर रियासत के नाम एक और उपलब्धि जोड़ दी है। रियासत से रसूल पहले ऐसे क्रिकेटर हैं, जो इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के विवादों के बीच रोल माडल बनकर उभरे परवेज ने साबित कर दिया है कि राज्य के युवाओं में जुनून और जोश की कोई कमी नहीं है। हाल ही में नार्थ जोन विजय हजारे में शानदार प्रदर्शन की बदौलत परवेज को प्रतिभा दिखाने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन


वर्ष 2012 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ इंडिया ए टीम की ओर से पहले अभ्यास मैच में मात्र 45 रन देकर सात प्रमुख बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर परवेज सुर्खियों में आए थे। इसके बाद वह लगातार उपलब्धियों की सीढ़ियों पर ऊपर आते गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभावित सूची में शामिल होने वाले परवेज राज्य से पहले क्रिकेटर

Parvez Rasool included in 30 man squad probables for World Cup 2015

वर्ष 2013 में ही एक दिवसीय सीरीज में जिंबाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम में परवेज शामिल हुए थे। इससे पहले परवेज आईसीसी चैंपियंस ट्राफी 2013 की भारतीय टीम की प्रस्तावित तीस खिलाड़ियों की सूची में शामिल हुए, मगर टीम इंडिया की फाइनल सूची में जगह पाने से चूक गए। आईपीएल-6 में भी राज्य से जगह पाने वाले पहले क्रिकेटर की सूची में परवेज का नाम सबसे ऊपर है।

घाटी के छोटे से कसबे बिजबिहाड़ा से निकले रसूल ने बांग्लादेश में जून 2014 में हुई अंतर्राष्ट्रीय एक दिवसीय सीरीज (ओडीआई) के लिए टीम इंडिया में भी जगह बनाई थी। वर्ष 2014 में हुए आईपीएल-7 में भी परवेज रसूल रियासत से अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ियों में 95 लाख रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद से खेले थे।

हालांकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का ज्यादा मौका नहीं मिला है। फरवरी 2015 में न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया में हो रहे वर्ल्ड कप की संभावित सूची में दिग्गजों में वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, जहीर खान, गौतम गंभीर और हरभजन सिंह को जगह नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed