{"_id":"5ee8b5318ebc3e42dd7a2659","slug":"partial-order-to-open-mughal-road-administration-takes-steps-to-send-fruits-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंशिक तौर पर मुगल रोड को खोलने का आदेश, फलों को बाहर भेजने के लिए प्रशासन ने उठाया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंशिक तौर पर मुगल रोड को खोलने का आदेश, फलों को बाहर भेजने के लिए प्रशासन ने उठाया कदम
Tue, 16 Jun 2020 06:53 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 16 Jun 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
मुगल रोड
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फलों के परिवहन को सुविधाजनक बनाने के लिए मुगल रोड को आंशिक रूप से खोलने के आदेश दिए गए हैं। जम्मू-श्रीनगर हाईवे के नियमित मार्ग के अलावा यह एकमात्र वैकल्पिक मार्ग है जो दक्षिण कश्मीर को शोपियां को पुंछ और राजोरी जिलों से जोड़ता है।
विज्ञापन
कश्मीर संभाग के आयुक्त के पांडुरंग पोले द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस मार्ग पर कोई यात्री वाहन नहीं चलेगा, सिर्फ चेरी, आडू़, बेर, और खुमानी जैसे ताजे फलों को लेकर राज्य से बाहर जाने वाले ट्रकों की आवाजाही सुबह 11 से शाम 4 बजे तक ही होगी।
विज्ञापन
शुरू होने वाली आवाजाही में शामिल वाहन मशीनी रूप से मजबूत और ओवरलोड नहीं होना चाहिए। वाहन चलाने वाले चालक अनुभवी और उक्त पहाड़ी मार्ग से परिचित होने चाहिए। वाहन में सिर्फ एक चालक और एक कंडेक्टर होगा। आयुक्त पोले ने शोपियां जिला प्रशासन को रास्ते में एक स्वास्थ्य जांच केंद्र स्थापित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
इस दौरान मौसम व कोविड-19 को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का सभी को पालन करना होगा। 84 किलोमीटर लंबा मुगल रोड प्रत्येक वर्ष चार से पांच माह यातायात के लिए बंद रहता है।