{"_id":"691a319b87e1aafa650d112e","slug":"parmandal-news-agriculture-news-samba-news-c-398-1-pmd1001-361-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: देवका नदी के किनारे उपजाऊ भूमि अभी खतरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: देवका नदी के किनारे उपजाऊ भूमि अभी खतरे में
Mon, 17 Nov 2025 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवका नदी में भीषण कटाव, किसानों की जमीन और फसलें तबाह
पुरमंडल। पुरमंडल के मंडल और बड़ाक्षेत्र गांव में तीन महीने पहले हुई बारिश से भारी तबाही देखने को मिली है। बाढ़ के कारण गांव की लगभग 50 कनाल कृषि भूमि और खड़ी फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। इसके साथ ही कई स्थानों पर उपजाऊ भूमि भी तेज बहाव में कटान की चपेट में आकर बहने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
ग्रामीणों ने बताया कि देवका नदी के किनारे स्थित बची हुई उपजाऊ भूमि भी गंभीर खतरे में है। यदि समय रहते सुरक्षा बांध या प्रोटेक्शन वॉल का निर्माण नहीं किया गया तो शेष भूमि भी बह जाएगी। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से तत्काल राहत देने और देवका नदी किनारे सुरक्षात्मक दीवार लगाने की मांग की है। स्थानीय निवासी रमेश लाल, रसाल सिंह और रुमाल सिंह ने बताया कि बारिश और कटाव के कारण स्थिति अत्यंत चिंताजनक हो चुकी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले पर ध्यान देने की मांग की है।