फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Parliamentary committee inspected parking made under amrut yojana in Anantnag

जम्मू-कश्मीर: संसदीय समिति पहुंची अनंतनाग, अमृत योजना के तहत बनाई गई पार्किग का किया निरीक्षण

Tue, 24 Aug 2021 05:07 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 24 Aug 2021 05:07 PM IST
सार

संसद की शहरी विकास मंत्रालय से संबंधित स्थायी समिति सोमवार को अनंतनाग पहुंची। प्रतिनिधि मंडल के सदस्य पहलगाम पहुंचे और लिद्दर नदी के किनारे छड़ी मुबारक की विसर्जन पूजा में भी शामिल हुए।

विज्ञापन
Parliamentary committee inspected parking made under amrut yojana in Anantnag
कश्मीर संभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संसद की शहरी विकास मंत्रालय से संबंधित स्थायी समिति सोमवार को अनंतनाग पहुंची। दल ने अमृत योजना के तहत बनाई गई कार पार्किंग का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल के सदस्य पहलगाम पहुंचे और लिद्दर नदी के किनारे छड़ी मुबारक की विसर्जन पूजा में भी शामिल हुए। इस समिति में अध्यक्ष जगदंबिका पाल समेत तीस सदस्य शामिल हैं। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने कार पार्किंग के संबंध में अवगत कराते हुए समिति को बताया कि अनंतनाग में पार्किंग न होने से लोगों को काफी परेशानी होती थी, लेकिन पार्किंग बनने से जाम की समस्या से निजात मिलेगी। केंद्र सरकार की ओर से 513 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसमें हर घर को जल मिलने पर जोर दिया गया है। 
विज्ञापन


शहरी विकास से संबंधित संसदीय समिति जम्मू-कश्मीर आवास व शहरी विकास विभाग के प्रतिनिधियों के साथ-साथ वित्त विभाग, स्मार्ट सिटी मिशन, स्वच्छता मिशन, पीएम आवास योजना, अटल मिशन फॉर रेजुवनेशन एंड अर्बन ट्रांसपोर्ट (अमृत ) योजना, मेट्रो परियोजना के साथ-साथ वैकल्पिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम, दीनदयाल अंत्योदय योजना से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। साथ ही साथ संसदीय समिति इन योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की भी समीक्षा करेगी। संसदीय समिति का श्रीनगर, गुलमर्ग जाने का भी कार्यक्रम है। इसके बाद 25 अगस्त को संसदीय समिति लेह जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed