{"_id":"631dfc0f149cd97cab704a63","slug":"paratrooper-suraj-pal-martyred-during-military-exercise-in-ladakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के लिए बलिदान: लद्दाख में सैन्य अभ्यास के दौरान पैराट्रूपर शहीद, हाथरस के रहने वाले थे नायक सूरज पाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के लिए बलिदान: लद्दाख में सैन्य अभ्यास के दौरान पैराट्रूपर शहीद, हाथरस के रहने वाले थे नायक सूरज पाल
Sun, 11 Sep 2022 08:48 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 11 Sep 2022 08:48 PM IST
सार
सैन्य सूत्रों ने बताया कि नायक सूरज पाल निवासी नागरिया नंदराम गांव, हाथरस उत्तर प्रदेश अभ्यास के दौरान हादसे का शिकार हुए। वहीं सेना की ओर से ट्वीट कर नायक सूरज पाल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
शहीद मनोज पाल को श्रद्धांजलि देते उत्तरी कमान प्रमुख
- फोटो : पीआरओ
विस्तार
लद्दाख के उच्च पर्वतीय क्षेत्र में सैन्य अभ्यास के दौरान पैराट्रूपर नायक सूरज पाल शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि माउंटेन स्ट्राइक अभ्यास के दौरान सूरज पाल का पैराशूट नहीं खुल पाया। हालांकि सेना ने अभी तक घटनाक्रम की अधिकृत पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
सैन्य सूत्रों ने बताया कि नायक सूरज पाल निवासी नागरिया नंदराम गांव, हाथरस उत्तर प्रदेश अभ्यास के दौरान हादसे का शिकार हुए। वहीं सेना की ओर से ट्वीट कर नायक सूरज पाल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसमें बताया गया कि 10 सितंबर को सूरज पाल ने ड्यूटी के दौरान अपना बलिदान दिया है।
विज्ञापन
जिसे लेकर सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे, तमाम रैंक के अफसर और जवान सूरज पाल के परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हैं। वहीं सेना की केंद्रीय कमांड ने भी सूरज पाल की तस्वीर साझा कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
सूर्य कमांड के ट्विटर हैंडल से कहा गया - जांबाज सूरज पाल ने अपना जीवन देश के लिए कुर्बान किया है। जीओसी इन सी समेत सभी रैंक सूरज पाल के साहस को सलाम करते हैं।