{"_id":"692a07e267ef9b0d070e387b","slug":"paragwal-news-judo-samba-news-c-290-1-pgl1001-101313-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गुढा मन्हांसा की छात्राओं ने जूडो में जीते 28 मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गुढा मन्हांसा की छात्राओं ने जूडो में जीते 28 मेडल
Sat, 29 Nov 2025 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
पदक जीतने वाली छात्रों के साथ स्कूल प्रबंधक
परगवाल। परगो मेमोरियल शिक्षा केंद्र गुढा मन्हांसा स्कूल की बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। वीरवार को अखनूर में आयोजित एक दिवसीय अस्मिता खेलो इंडिया सिटी महिला लीग में विद्यालय की छात्राओं ने जूडो प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते हुए विभिन्न श्रेणियों में 28 पदक जीतकर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया।
शुक्रवार को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक व स्टाफ ने सभी विजेता छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बेटियों की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली इन छात्राओं ने मेहनत का श्रेय जूडो प्रशिक्षक मनीष चटवाल और स्कूल प्रशासन को दिया। बेटियों ने 8 स्वर्ण, 10 रजत और 10 कांस्य, सहित कुल 28 पदक अपने नाम किए। इससे विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल था। इस मौके पर वीरवार को अखनूर के शुभ इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का आयोजन जूडो एसोसिएशन जम्मू कश्मीर ने भारतीय खेल प्राधिकरण के बैनर तले आयोजित किया था।