Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   paragwal news, farmer news

Jammu News: परगवाल में किसानों को खाद का इंतजार

Wed, 19 Nov 2025 02:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 19 Nov 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
paragwal news, farmer news
परगवाल। कृषि प्रधान क्षेत्र परगवाल के किसान इफको कंपनी की डीएपी खाद का इंतजार कर रहे हैं। गेहूं की बिजाई का समय चल रहा है लेकिन खाद न मिलने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

बाजार में दूसरी कंपनियों का डीएपी खाद उपलब्ध है, फिर भी अधिकतर किसान इफको की खाद को प्राथमिकता दे रहे हैं। हालांकि कुछ किसानों ने दूसरी कंपनी जैसे भारतीय जनउर्वरक परियोजना, डाई मैक्स, कंपनी के खाद से ही बिजाई शुरू कर दी है लेकिन ज्यादातर किसानों का कहना है की इफको डीएपी की गुणवत्ता बेहतर रहती है और कई वर्षों से वे उसी खाद पर भरोसा करते आए हैं। इसी वजह से खाद केंद्रों पर रोज़ाना इफको डीएपी के इंतजार में किसानों की भीड़ देखी जा रही है। गांव के किसान जसविंदर सिंह, सुभाष सिंह, धनतर सिंह ने बताया कि दूसरी कंपनियों का डीएपी मिल रहा है लेकिन हम इफको का ही इंतजार कर रहे हैं। हर साल वहीं डालते हैं, उसी से फसल अच्छी होती है। अभी तक सप्लाई नहीं आई, इसलिए गेहूं का बीज डालने में देर हो रही है। किसानों का कहना है कि बुआई का समय निकल रहा है और अगर जल्द इफको डीएपी की आपूर्ति नहीं हुई तो फसल पर असर पड़ सकता है। खेत तैयार हैं लेकिन खाद न होने के कारण किसान बिजाई शुरू नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

खाद विक्रेताओं के अनुसार इफको डीएपी की नई खेप जल्द आने की संभावना है। किसानों ने सरकार से मांग की है की डीएपी की आपूर्ति जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed