{"_id":"6935e48ff73546eb500179a9","slug":"paragwal-news-annoucement-samba-news-c-290-1-pgl1001-101334-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रशासन ने लोगों को चिनाब किनारे नहीं जाने की दी सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रशासन ने लोगों को चिनाब किनारे नहीं जाने की दी सलाह
Mon, 08 Dec 2025 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
परगवाल में पुलिस मुनादी कर लोगों को दरिया किनारे न जाने की सलाह देते हुये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में रविवार को पुलिस ने मुनादी कर लोगों को चिनाब दरिया के किनारे नहीं जाने की सलाह दी। इस दौरान उन्होंने गाड़ी पर लाउडस्पीकर लगाकर चिनाब किनारे बसे गांव नरसिंहपुर, परगवाल, सजवाल, गवाढ़, ब्राह्मण कोठे, गुढ़ा मन्हासां, दानपुर और हमीरपुर कोना पहुंचकर जलस्तर बढ़ने की संभावना के बीच लोगों को दरिया किनारे न जाने की सलाह दी। उन्होंने लोगों से अपने मवेशियों को भी दरिया से दूर बांधने की सलाह दी।
सनद रहे ऊपरी क्षेत्रों में बांधों की डी सिल्टिंग की प्रक्रिया के दौरान बांधों के फाटक खोले जाने के मद्देनजर चिनाब नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। इस कारण लोगों को चिनाब किनारे न जाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
सनद रहे ऊपरी क्षेत्रों में बांधों की डी सिल्टिंग की प्रक्रिया के दौरान बांधों के फाटक खोले जाने के मद्देनजर चिनाब नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। इस कारण लोगों को चिनाब किनारे न जाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन