{"_id":"5a00a75e4f1c1b3c3d8b5c69","slug":"panthers-party-workers-demand-separate-state-of-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने की जम्मू को अलग राज्य बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने की जम्मू को अलग राज्य बनाने की मांग
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
जम्मू को अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर आयोजित होने वाली महारैली में हिस्सा लेने के लिए पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ता राज्य अध्यक्ष व पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया के नेतृत्व में रवाना हुए। सभी टिकरी में एकजुुट हुए और फिर नारेबाजी करते हुए जम्मू की तरफ रवाना हो गए।
विज्ञापन
करीब छह महीने पहले पैंथर्स पार्टी ने नवंबर में आयोजित की जाने वाली महारैली की तैयारियां शुरू कर दी थी। हक इंसाफ रथ यात्रा के जरिये बलवंत सिंह मनकोटिया ने जम्मू संभाग के सभी जिलों में पहुंच कर जम्मू को अलग राज्य बनाने के आंदोलन के लिए एकजुट किया।
विज्ञापन
इसके बाद सोमवार को महारैली का दिन आ ही गया। जिले के विभिन्न हिस्सों से 100 से अधिक वाहन जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर टिकरी इलाके में एकजुट हुए। जहां से राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वाहनों का काफिला जम्मू की तरफ रवाना हो गया।
विज्ञापन
मनकोटिया ने कहा कि जिस प्रकार आज लोग एकजुट हुए है, इससे एक बात साबित हो जाती है कि अब जम्मू संभाग के लोग कई वर्षों से चल रहे भेदभाव से परेशान हो चुके हैं। सभी जम्मू को अलग राज्य के रूप में देखना चाहते हैं।
जम्मू संभाग के अलग राज्य बनने पर ही लोगों को अपना हक मिल सकता है। जब तक जम्मू अलग राज्य नहीं बनता है पैंथर्स पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा।