फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   panic is on indian side of border

पाकिस्तान में हुए धमाकों से सीमा के इस पार भी दहशत

Mon, 17 Nov 2014 09:36 PM IST
Updated Mon, 17 Nov 2014 09:36 PM IST
विज्ञापन
panic is on indian side of border

पाकिस्तान सीमा के अंदर हुए धमाकों के चलते लोगों में एक बार फिर से दहशत का माहौल पैदा हो गया। लोगों ने समझा कि पाकिस्तान ने एक बार फिर से गोले बरसाने शुरू कर दिए हैं। धमाकों के होते ही सीमा क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई।

विज्ञापन


सीमा क्षेत्र में रहने बाले लोगों के फोनों की घंटियां दनदनाने लगीं। लोग इस बात की जानकारी लेते रहे कि धमाके कहां हुए हैं। काफी समय तक लोगों को ये मालूम ही नहीं चले कि ये धमाके कहां हो रहे हैं।
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों से बात करने पर पता चला कि कानाचक्क क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से उसके क्षेत्र में खेरी पोस्ट के साथ लगते खेतों में बलांइड बंबों का धमका किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों देशों के बीच फ्लैग मीट बंद

panic is on indian side of border

इन दिनों दोनों ओर से फ्लैग मीटिंग नहीं हो रही है। जिसके चलते पाकिस्तान ने सीमा क्षेत्र के साथ बंबों के धमाके करने की जानकारी नहीं दी थी। इस से पहले फ्लैग मीटिंग में ऐसे धमाके करने से पहले जानकारियों का आदान प्रदान किया जाता था।


सुरक्षा सूत्रों की माने तो गत सितंबर महीने में भारत पाक सीमा पर हुई गोलीबारी में पाकिस्तान की ओर धागे गए मोर्टार के गोलों में से कुछ नहीं फटे थे। खेतों में पड़े यह गोले गेहूं की बिजाई के समय नुकसान पहुंचा सकते थे।

इस लिए ऐसे गोलों को धमका कर उड़ा दिया जाता है। वहीं सोमवार को सेना की ओर से पलांवाला क्षेत्र में फायरिंग रेंज पर की प्रेक्टिस के दौरान चलाए गए गोलों से भी लोग दहशत में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed