फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Panel of 25-25 famous players will be formed in Jammu Kashmir division

अवाम की आवाज: जम्मू और कश्मीर संभाग में 25-25 मशहूर खिलाड़ियों का बनेगा पैनल, बच्चों से करेंगे संवाद

Mon, 17 Oct 2022 12:38 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 17 Oct 2022 12:38 AM IST
सार

अवाम की आवाज रेडियो कार्यक्रम में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू की प्रतिभा शर्मा के पत्र में मिले सुझाव पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में खेलों को पंचायतों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतिभा शर्मा ने सुझाव दिया था कि जम्मू-कश्मीर के विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ियों का शैक्षिक संस्थानों और स्पोर्ट्स एकेडमी के युवा खिलाड़ियों से सीधा संवाद कराया जाना चाहिए।  

विज्ञापन
Panel of 25-25 famous players will be formed in Jammu Kashmir division
एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : पीआरओ

विस्तार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रदेश के दोनों संभागों में यूरोपियन कंट्री की तरह 25-25 प्रसिद्ध खिलाड़ियों का पैनल बनाया जाएगा, जो युवा खिलाड़ियों से सीधा संवाद करेंगे। पैनल के आधार पर स्कूलों में बच्चों से संवाद का कैलेंडर भी तैयार किया जाएगा, ताकि भावी पीढ़ी को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिल सके।

विज्ञापन


यह बात रविवार को ‘अवाम की आवाज’ रेडियो कार्यक्रम में उप राज्यपाल ने जम्मू की प्रतिभा शर्मा के पत्र में मिले सुझाव पर कही। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में खेलों को पंचायतों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतिभा शर्मा ने सुझाव दिया था कि जम्मू-कश्मीर के विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ियों का शैक्षिक संस्थानों और स्पोर्ट्स एकेडमी के युवा खिलाड़ियों से सीधा संवाद कराया जाना चाहिए।  

विज्ञापन

वेटलैंड विरासत को सहजने के लिए 47 करोड़ होंगे खर्च

उप राज्यपाल ने कहा कि केंद्र सरकार की हाल ही में एक रिपोर्ट में चिंता जाहिर की गई है कि प्रदेश में 120 हेक्टेयर वेटलैंड में कमी आई है। जम्मू-कश्मीर सरकार ने इसके लिए इंटीग्रेटेड एक्शन प्लान बनाया है। इस विरासत को सहेजने के लिए करीब 47 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर आपके क्षेत्र में वेटलैंड पर अतिक्रमण का मामला हो तो इसकी जानकारी सरकार को जरूर दें। साथ ही उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पर्यटन शीर्ष पर है। आने वाले वर्षों में ये और भी बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमशीदा जरूरतमंद महिलाओं को बना रहीं सशक्त

उप राज्यपाल ने कहा, बडगाम की जमशीदा बानो ने हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट विभाग की मदद से ‘सोजनी क्राफ्ट सेंटर’ शुरू किया है। यहां जरूरतमंद महिलाओं को भी ट्रेनिंग दी जा रही है। उनका कहना है कि हैंडीक्राफ्ट का तकनीकी प्रशिक्षण महिलाओं के आर्थिक जीवन में बदलाव ला रहा है। को-ऑपरेटिव सोसाइटी और सेल्फ हेल्प के जरिये महिलाओं को प्रशिक्षण, कौशल विकास और मार्केटिंग के गुर सिखाए जा रहे हैं।

समाज सेवा सामाजिक विकास की आत्मा

उन्होंने कहा कि समाज सेवा सामाजिक विकास की आत्मा है। इंजीनियर एनीस श्रीन, उनकी टीम और स्वयंसेवी सर्दियों में भी ट्रांसफार्मर की रिपेयरिंग सुनिश्चित करते हैं। कहा कि निस्वार्थ सेवा की गौरवशाली परंपरा देश में रही है। एनीस और उनकी टीम को प्रशासन का सहयोग मिलता रहेगा।

चिकरी वुडक्राफ्ट उत्पाद ई-कॉमर्स पर उपलब्ध

राजोरी प्रशासन ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर चिकरी वुडक्राफ्ट उत्पादों को सूचीबद्ध करने की पहल की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कदम हस्तशिल्प और कारीगरों को सशक्त बनाएंगे। एक जिला, एक उत्पाद अभियान में भी सभी जिलों को लोकल प्रोडक्ट की ग्लोबल मार्केट की व्यवस्था बनाए जाने के लिए कहा गया है।

कृषि विविधीकरण से बढ़ी आमदनी

उन्होंने कहा कि उधमपुर के हरि कृष्ण और मेंढर के सादिक अली नए जमाने की खेती के ज्वलंत उदाहरण बने हैं। वे व्यक्तिगत विकास के साथ समाज की तरक्की में योगदान दे रहे हैं। कृष्ण ने मधुमक्खी पालन शुरू किया है। उनकी आमदनी 18 लाख से ज्यादा है।

  • अब वे कुछ अन्य लोगों को भी रोजगार देते हुए उनके परिवारों के जीवन में शहद घोल रहे हैं। मेंढर के सादिक पहले मक्का उगाते थे। इससे वह महज 15 से 20 हजार कमाते थे। अब उन्होंने विदेशी सब्जियों को उगाना शुरू किया है। इससे उनकी आमदन 70 से 80 हजार रुपये पहुंच गई है। उन्होंने डेयरी फार्म भी शुरू किया है। अन्य लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं।

ब्लॉकचेन से बदला जाए पर्यटन और हॉस्पिटेलिटी क्षेत्र

जम्मू की राधिका महाजन ने पर्यटन और हॉस्पिटेलिटी क्षेत्र में ब्लॉक चेन की मदद से बदलाव लाने के लिए उप राज्यपाल को पत्र लिखा है। लिखा, इससे पर्यटकों को बेहतर सुविधा दी जा सकेगी और उनका फीडबैक भी लिया जा सकेगा। साथ ही पेपरलेस तरीके से काम होगा। एलजी ने बताया कि हाल में ही स्वदेशी सर्वर रूद्रा लांच किया गया है। उनका सुझाव सराहनीय है। आईटी और टूरिज्म विभाग को इस पर काम करने का निर्देश दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed