{"_id":"5e6a8f608ebc3ea4d47ad1d3","slug":"panchayat-by-elections-halted-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः कोरोना पर उलझा एलजी प्रशासन, लटक गए पंचायत के उप चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः कोरोना पर उलझा एलजी प्रशासन, लटक गए पंचायत के उप चुनाव
Fri, 13 Mar 2020 01:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
संजीव दुबे, जम्मू
संजीव दुबे, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 13 Mar 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस में उलझे उपराज्यपाल प्रशासन का ध्यान अब पंचायत उप चनाव से हट गया है। 18 फरवरी को मुख्य चुनाव अधिकारी ने कानून व्यवस्था के चलते कुछ दिनों के लिए चुनाव को स्थगित करते हुए तीन सप्ताह में नई अधिसूचना जारी करने की बात कही थी। अब तीन सप्ताह से ज्यादा समय गुजरने के बावजूद चुनाव तो दूर अधिसूचना पर ही कोई फैसला नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
जून में श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होनी है, ऐसे में उपचुनाव की प्रक्रिया लंबे समय के लिए लटक सकती है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार केंद्र व प्रदेश प्रशासन इन दिनों कोरोना समेत अन्य मुद्दों में व्यस्त है। पंचायत उप चुनाव करवाने पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। पंचायत चुनाव को सियासी आधार पर करवाया जाए या फिर गैर पार्टी आधार पर, इस पर पेंच फंसा हुआ है। कोरोना वायरस के चलते भी सरकारी स्तर पर वर्तमान में एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
चुनाव करवाने के लिए कम से कम दो महीने के समय की जरूरत रहती है। जून महीने में श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने पर पंचायत उप चुनाव करवाना सुरक्षा कारणों से भी संभव नहीं हो पाएगा। ऐसे में चुनाव के लंबे समय तक ठंडे बस्ते में जाने के आसार बन गए हैं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में 11457 पंच और 1011 सरपंचों के पद रिक्त पड़े हैं। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में 33592 पंच और 4290 सरपंच क्षेत्रों में से केवल 22214 पंच और 3459 सरपंच क्षेत्रों में ही चुनाव हो पाए थे। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद प्रदेश प्रशासन ने पंचों-सरपंचों के रिक्त पदों को भरने के लिए आठ चरणों में चुनाव करवाने का फैसला लिया था। लेकिन 18 फरवरी 2020 को अधिसूचना को वापस ले लिया गया था।
पंचायत उप चुनाव पर नई अधिसूचना जारी करने में हो रही देरी को लेकर फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है। जब भी अधिसूचना जारी करनी होगी, उसे मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक किया जाएगा।
-शैलेंद्र कुमार, मुख्य चुनाव अधिकारी जम्मू-कश्मीर