{"_id":"5b61d72f4f1c1b61508b6878","slug":"panchayat-and-municipal-elections-in-kashmir-will-be-challenging-said-political-parties","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में पंचायत व निकाय चुनाव होंगे चुनौतीपूर्ण, उम्मीदवारों की सुरक्षा को पुख्ता करे प्रशासन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में पंचायत व निकाय चुनाव होंगे चुनौतीपूर्ण, उम्मीदवारों की सुरक्षा को पुख्ता करे प्रशासन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 01 Aug 2018 09:22 PM IST
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में पंचायत और निकाय चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से आयोजित करना राज्यपाल शासन के लिए चुनौती रहेगी। सुरक्षा कारणों से 2016 से लंबित पड़े अनंतनाग लोकसभा चुनाव तक नहीं हो पाए और अब 2019 लोकसभा के साथ ही यह सीट भरे जाने के आसार है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आधार तैयार करने के तहत राज्यपाल शासन में पंचायत और निकाय चुनाव करवाए जाने की तैयारी चल रही है।
सरकार चाहती हैं कि जमीनी स्तर पर चुनाव को करवाकर लोकसभा चुनाव के लिए जमीन तैयार की जा सकें। इसके लिए संबंधित विभाग और राज्य चुनाव विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। आगामी कुछ दिनों में चुनाव की अधिसूचना भी जारी हो सकती है। हालांकि चुनाव से पहले हालात को दुरुस्त करने की मांग सियासी दलों जिसमें नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सहित कई अन्य नेताओं की तरफ से की गई है।
आल जेएंडके पंचायत कांफ्रेंस के प्रधान अनिल शर्मा की माने तो पंचायत चुनाव के दौरान उम्मीदवारों की सुरक्षा को पुख्ता बनाया जाना चाहिए। जमीनी स्तर पर चुनाव को सफल बनाने के लिए लोगों में सुरक्षा के लिहाज से विश्वास पैदा होना चाहिए।