फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   palli solar plant news

Jammu News: पल्ली सोलर प्लांट की केबल चोरी, 220 पैनल बंद

Thu, 23 Jan 2025 01:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 23 Jan 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
palli solar plant news
400 यूनिट बिजली का उत्पादन प्रभावित, सफाई के समय लगा चोरी का पता
विज्ञापन

लाइट व सीसीटीवी की केबल और ट्रांसफार्मर का तेल चोरी, डेढ़ लाख का नुकसान
बिश्नाह। देश की पहली कार्बन न्यूट्रल पंचायत पल्ली के 500 किलोवाट सोलर प्लांट में केबल तार और ट्रांसफॉर्मर के तेल की चोरी का मामला सामने आया है। इसके चलते सोलर प्लांट के 220 पैनल की 11 स्ट्रिंग बंद होने से रोज 400 यूनिट बिजली का उत्पादन प्रभावित हो रहा है।
सोलर प्लांट के रखरखाव को लेकर कोई भी विभाग जिम्मेवारी नहीं ले रहा। अमर उजाला के दो जनवरी के अंक में सोलर प्लांट के खस्ताहाल की खबर को प्रकाशित किया गया था। इसके चलते 17 जनवरी को सोलर प्लांट की साफ-सफाई शुरू कर दी गई। साफ-सफाई के दौरान सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड कंपनी के इंजीनियरिंग विंग को सोलर प्लांट में हुए नुकसान के बारे में पता चला। बिजली का उत्पादन कम होने के चलते सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड कंपनी के इंजीनियर विंग ने सोलर प्लांट का दौरा किया। इसके बाद ग्रामीण विकास विभाग ने मनरेगा योजना में टेंडर कर सोलर प्लांट की सफाई शुरू की।
विज्ञापन

कंपनी के इंजीनियर विंग को सोलर प्लांट का मुआयना करने पर पता चला कि पैनल की केबल तार, सीसीटीवी और लाइट की केबल तार चोरी हो गई है। इसके अलावा सोलर प्लांट की लोहे की बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते सोलर प्लांट के अंदर जानवरों की आवाजाही हो रही है। सोलर प्लांट में आए इंजीनियरिंग विंग के कर्मचारियों ने बताया कि पिछले साल सोलर प्लांट का दौरा करने पर पता चला था कि डीसी को एसी में कन्वर्ट करने वाले ट्रांसफॉर्मर का तेल चोरी कर लिया गया है। ट्रांसफार्मर में तेल की जगह पानी भर दिया था। जब ट्रांसफॉर्मर को शुरू किया तो धमाके से कॉइल उड़ गई थी। इसके बाद ट्रांसफॉर्मर की गुड़गांव से मरम्मत करवाई गई थी। ट्रांसफार्मर के मरम्मत कार्य पर लगभग 80,000 रुपए खर्च आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लगभग 60,000 रुपए की केबल तार चोरी हो गई है। पिछले एक साल में तीन बार चोरी की घटना सामने आई है। हाल ही में डीसी सांबा को चोरी की घटना से अवगत करवाया गया है। इसके अलावा सोलर प्लांट की खस्ताहाल के लिए बताया गया है। इस संदर्भ में उन्होंने असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पंचायत को जरूरी दिशानिर्देश जारी किए हैं। मगर अब तक उन्हें 220 बंद पड़े पैनल को चालू करने के लिए केवल तार मुहैया नहीं की गई है। जिला प्रशासन को समय रहते सोलर प्लांट में सुरक्षाकर्मी तैनात करना चाहिए।

सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड कंपनी की तरफ से चोरी की घटना और साफ-सफाई से अवगत करवाया गया है। साफ-सफाई का कार्य शुरू कर दिया है। डीसी सांबा के साथ बैठक कर सुरक्षाकर्मी और अन्य संसाधनों की पूर्ति के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा।

एनडी वर्मा, असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पंचायत सांबा


24 अप्रैल 2022 को पीएम मोदी ने किया था सोलर प्लांट का उद्घाटन
24 अप्रैल 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांबा की पंचायत पल्ली में 2.75 करोड़ रुपए की लागत से 500 किलोवाट सोलर प्लांट का उद्घाटन किया था। मौजूदा समय में रोजाना स्तर पर सोलर प्लांट से 2000 यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है। मगर सोलर प्लांट का रखरखाव सही ढंग से नहीं होने पर बिजली का उत्पादन कम हो गया है। सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड कंपनी का साफ तौर पर कहना है कि सहमति पत्र पर रखरखाव की जिम्मेदारी जिला प्रशासन और ग्रामीण विकास विभाग की है। कंपनी का कार्य सोलर प्लांट की तकनीकी खराबी को दूर करना है। किसी भी तकनीकी खराबी के चलते जवाबदेही कंपनी की है। लिहाजा सोलर प्लांट का रखरखाव सही ढंग से नहीं हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed