{"_id":"5f9c3e608ebc3e9bba2122bd","slug":"pakistani-violated-ceasefire-on-loc-indian-army-killed-two-pak-soldiers-destroyed-several-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलओसी पर पाकिस्तानी ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, सेना ने मार गिराए दो पाक सैनिक, कई चौकियां तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलओसी पर पाकिस्तानी ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, सेना ने मार गिराए दो पाक सैनिक, कई चौकियां तबाह
Fri, 30 Oct 2020 09:55 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 30 Oct 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान ने एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर संघर्ष विराम के उल्लंघन से बाज नहीं आ रही। वीरवार को पुंछ के शाहपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर की गई गोलाबारी के जवाब में सेना ने पाकिस्तानी सेना की एक चौकी तबाह कर दी और दो जवान ढेर कर दिए, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना ने वीरवार देर शाम शाहपुर सेक्टर के काईयां क्षेत्र में अचानक गोलाबारी शुरू कर दी थी। सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। इससे लोगों में भी दहशत फैल गई थी। सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया और जवाबी कार्रवाई में काईयां क्षेत्र में उस पार स्थित पाकिस्तानी सेना की एक चौकी पूरी तरह तबाह हो गई और दो जवान मौके पर ही ढेर हो गए, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
गोलाबारी के डर से कई घंटे बाद उठाईं जवानों की लाशें
सूत्रों के मुताबिक इसके बाद पाकिस्तानी सेना की तरफ से गोलाबारी बंद कर दी गई, लेकिन जवाबी कार्रवाई से खौफजदा पाकिस्तानी सेना को घंटों तक घायल और मृत जवानों को वहां से निकालने की हिम्मत नहीं हुई। कई घंटों के बाद छुपते-छुपाते घायल और मृत जवानों को वहां से निकाला गया।
विज्ञापन
आईबी पर भी पाकिस्तान ने रात भर दागे गोले
पाकिस्तान ने वीरवार रात भी आईबी पर हीरानगर सेक्टर में करीब सात घंटे गोलाबारी की। पाकिस्तान की 25 चिनाब रेंजर्स ने पप्पू चक पोस्ट से वीरवार रात दस बजे गोलाबारी शुरू की, जो शुक्रवार सुबह पांच बजे तक रुक-रुक कर जारी रही। इस दौरान बीएसएफ की चांदवां, मनियारी, फकीरा पोस्ट व उसके साथ लगते रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया। हालांकि, इसमें किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भारतीय सीमा सुरक्षा बल ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
बता दें, पाकिस्तान ने बुधवार रात करीब साढ़े बजे से वीरवार सुबह साढ़े चार बजे तक भी हीरानगर सेक्टर के छन्न टांडा और चक चंगा गांवों में गोलाबारी की थी। इसमें दोनों गांवों के कुल नौ घरों को नुकसान पहुंचा था। सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध के काम को बाधित करने के लिए पाकिस्तान लगातार गोलाबारी कर रहा है।