फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistani troops violated ceasefire along Line of Control in Balakote sector of Mendhar

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान ने दिन में दूसरी बार बरसाए गोले, भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

Sat, 21 Sep 2019 10:45 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 21 Sep 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
Pakistani troops violated ceasefire along Line of Control in Balakote sector of Mendhar
पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर
जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की तरफ से पुंछ की मेंढर तहसील के बालाकोट सेक्टर में शनिवार सुबह से ही गोलाबारी जारी रखे हुए हैं। पाक ने शनिवार शाम चार बजे भी सीमा पर गोलाबारी की। इसके अलावा शाहपुर और केर्नी सेक्टरों में आज सुबह पौने 10 बजे संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने फिर आईबी पर बरसाए गोले
इससे पहले पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर हीरानगर सेक्टर में वीरवार रात 12 बजे गोलाबारी कर सीजफायर का उल्लंघन किया। सीमावर्ती मनियारी गांव के नजदीक गिरे मोर्टार के गोलों के धमाकों से इलाका गूंज उठा, जिससे लोगों की नींद उड़ गई।
विज्ञापन


इससे ग्रामीणों ने पूरी रात दहशत में बिताई। एहतियातन पांच सरकारी स्कूल शुक्रवार को बंद रहे। शुक्रवार को हालात सामान्य बने रहे। दोनों ओर से किसी भी तरह की गोलाबारी या जवाबी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार फिलहाल सीमा के नजदीक चल रहे बांध बनाने के काम को बीएसएफ की ओर से बंद कर दिया गया है। उधर, प्रशासन की ओर से एहतियातन बंद करवाए गए पांच सरकारी स्कूलों-सरकारी हाई स्कूल कडियाला, सरकारी मिडिल स्कूल पानसर, मनियारी, रठुआ और प्राइमरी स्कूल गुज्जर चक में शुक्रवार को ताले लटके रहे।

ग्रामीणों ने बताया कि गोलाबारी से उनके बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती है, लेकिन जान बचाना जरूरी है। लिहाजा प्रशासन से मांग की गई थी कि प्रभावित इलाकों के स्कूलों को फिलहाल बंद ही रखा जाए।

ज्ञात हो कि वीरवार को सुबह सवा 10 बजे की गई गोलाबारी में मनियारी स्कूल में बच्चे फंस गए थे। डरे-सहमे बच्चों को गोलाबारी थमने के बाद ही निकाला जा सका। पाकिस्तान ने वीरवार को तीन बार इस इलाके में गोलाबारी की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed