{"_id":"ce2500e049ee21cc8e90678dc8d2f938","slug":"pakistani-troops-violate-ceasefire-by-resorting-along-loc-in-poonch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ में रिहायशी इलाकों में पाक ने दागे गोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ में रिहायशी इलाकों में पाक ने दागे गोले
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 05 Aug 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान ने बुधवार को भी नापाक हरकतें जारी रखते हुए एलओसी पर पुंछ जिले के साब्जियां सेक्टर में मोर्टार दागे। रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया। इसमें एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
विज्ञापन
दोपहर लगभग 1:25 बजे पाकिस्तान ने साब्जियां सेक्टर में फायरिंग शुरू कर दी। पहले हल्के हथियारों से फायरिंग के बाद मोर्टार तथा आटोमैटिक हथियारों से भारतीय पोस्टों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सेना के करारा जवाब देने के बाद लगभग डेढ़ घंटे बाद दोपहर तीन बजे गोलाबारी थमी। गोलाबारी में घायल नसीमा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अगस्त महीने में अब तक 11 बार पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
मंगलवार को पाक ने परगवाल तथा आरएस पुरा सेक्टर में 17 चौकियों पर गोले बरसाए थे। इसमें एक युवक की मौत हो गई थी जबकि बीएसएफ के जवान सहित दो लोग घायल हो गए थे।
पाकिस्तान की ओर से लगातार की जा रही गोलाबारी से ग्रामीणों में दहशत है। मंगलवार को भी जब फायरिंग शुरू हुई तो लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए। बार्डर से सटे इलाकों में अलर्ट जारी करते हुए लोगों से घरों से बाहर निकलते वक्त सतर्कता बरने को कहा गया है।