फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistani terrorists killed in Kulgam, were doing IED attacks in the valley since 2018

मीरहामा ऑपरेशन: कुलगाम में मारे गए दोनों आतंकी पाकिस्तानी, 2018 से घाटी में कर रहे थे आईईडी हमले  

Sun, 24 Apr 2022 07:57 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कुलगाम
अमर उजाला नेटवर्क, कुलगाम Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 24 Apr 2022 07:57 PM IST
सार

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार के अनुसार, दोनों ए श्रेणी के आतंकी थे और दक्षिण कश्मीर के कुलगाम और शोपियां जिले में वर्ष 2018 से सक्रिय थे। दोनों भोले-भाले युवाओं को आतंकी तंजीमों में शामिल करते थे। 

विज्ञापन
Pakistani terrorists killed in Kulgam, were doing IED attacks in the valley since 2018
मुठभेड़ स्थल के पास तैनात सुरक्षाबल और वाहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के मीरहामा में शनिवार को मुठभेड़ में मारे गए दोनों आतंकियों की पहचान हो गई है। जैश-ए-मोहम्मद के दोनों आतंकी सुल्तान पठान और जबीउल्लाह पाकिस्तान के रहने वाले थे। इनके पास से बड़ी संख्या में हथियार बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

कुलगाम और शोपियां जिले में वर्ष 2018 से सक्रिय थे

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार के अनुसार, दोनों ए श्रेणी के आतंकी थे और दक्षिण कश्मीर के कुलगाम और शोपियां जिले में वर्ष 2018 से सक्रिय थे। दोनों के खिलाफ सुरक्षाबलों पर हमले, सुरक्षा बल के लोगों का अपहरण, नागरिक अत्याचार, आईईडी हमले, हथियार लूटपाट सहित आतंकी अपराध के मामलों का लंबा इतिहास रहा है।

विज्ञापन

मुठभेड़ स्थल से 2 एके सीरीज की राइफलें, 7 एके मैगजीन बरामद की 

दोनों भोले-भाले युवाओं को आतंकी तंजीमों भर्ती करने में भी सहायक थे। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से 2 एके सीरीज की राइफलें, 7 एके मैगजीन, 9 ग्रेनेड, 2 पाउच और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ में दोनों आतंकी मारे गए

मालूम हो कि शनिवार को मीरहामा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान हुई मुठभेड़ में दोनों आतंकी मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed