घाटी में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए लश्कर और हिजबुल ने मिलाया हाथ, फोटो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के अस्पताल से फरार लश्कर आतंकी नवीद की सोशल मीडिया पर हिजुबल के टॉप कमांडरों के साथ फोटो वायरल हुई है। इस फोटो में नवीद के साथ हिजबुल कमांडर सद्दाम पडार और आदिल मलिक है। फरार होने के बाद से ही नवीद की फोटो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
खुफिया सूत्रों के मुताबिक आशंका जताई जा रही है कि घाटी में किसी बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने के लिए हिजबुल और लश्कर ने आपस में हाथ मिला है। कल हिजबुल कमांडर रियाज नायकू की ओर से भी इस मामले में एक आडियो जारी किया गया था।
घाटी में सेना द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन आल आउट ने जहां लश्कर को बिना कमांडर के बना दिया था वहीं हिजबुल भी की कमर तोड़ कर रख दी थी। इस मामले में जम्मू कश्मीर पुलिस के एडीजीपी मुनीर खान ने कहा कि ये आतंकी संगठन बंटे नहीं है क्योंकि इनके मंसूबे एक ही हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस इन सब को सिर्फ आतंकी के तौर पर देखती है न कि हिजबुल, लश्कर और जैश के रूप में। फोटो के सोशल मीडिया पर जारी होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों की ओर से भी इसकी जांच की जा रही है।
जानें कौन है आतंकी सद्दाम पडार
मारे गए हिजबुल कमांडर और पोस्टर बाय बुरहान वानी द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई इस तस्वीर को देखिए। जिसमें 12 आतंकियों का समूह दिख रहा था। पडार अब उस तस्वीर में बचा इकलौता सक्रिय आतंकवादी है।
हालांकि तारिक पंडित भी जिंदा है मगर उसने आत्मसमर्पण कर दिया था। पडार के बारे में कहा जाता है कि वह किसान परिवार से था। पहले वह लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी था लेकिन 2015 में वह हिजबुल में शामिल हो गया। पडार उन बुरहान के उन खास लोगों में शामिल था जिस पर बुरहान भरोसा करता था।
सद्दाम बहुत कम पढ़ा लिखा है मगर वह काफी चालक है। उसे सुरक्षाबलों को चकमा देने के मामले में मास्टर माना जाता है। यही वजह है कि वो अब तक जिंदा है। बुरहान के मारे जाने के बाद कायस लगाए जा रहे थे कि घाटी में हिजबुल की कमान अब उसी के हाथ में होगी लेकिन आतंकी रियाज को हिज्ब की बागडोर सौंप दी गई।