फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistani terrorist naved gives one more pakistan phone number

आतंकी नावेद ने दिया एक और पाकिस्तानी फोन नंबर

Thu, 01 Oct 2015 10:54 AM IST
Updated Thu, 01 Oct 2015 10:54 AM IST
विज्ञापन
pakistani terrorist naved gives one more pakistan phone number

पाकिस्तानी आतंकी नावेद ने बुधवार को फिर एनआईए जज वाईपी कोतवाल से गुहार लगाई कि उसके घर वालों से बातचीत करवा दें। उनसे बात नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


एनआईए के सीनियर पब्लिक प्रोसिक्यूटर बलदेव सिंह मन्हास ने अदालत को बताया कि पाकिस्तान का जो नंबर नावेद ने उपलब्ध करवाया है, उस पर बात नहीं हो पा रही। इस पर नावेद ने अपने एक दोस्त का नंबर दिया। जज ने एनआईए अधिकारी को निर्देश दिए कि इसका फोन नंबर नोट कर बात करवाई जाए।
विज्ञापन


जज के आदेश के बाद नावेद ने '03137367131'नंवर दियया। जज ने नावेद से पूछा कि ये किसका नंबर है? तो उसका कहना था कि सलेमी चौक, छोटी उनासी (फैसलाबाद) में रहने वाले उसके दोस्त अली का नंबर है। जब उससे पूछा गया कि यह करता क्या है तो उसने कहा कि गैंबलर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नावेद के बाद इन आतंक‌ियों ने लगाई फोन करने की गुहार

pakistani terrorist naved gives one more pakistan phone number

जज ने आदेश दिए कि नावेद को उसके घर में बातचीत करवाई जाए। बुधवार को नावेद के अलावा खुर्शीद अहमद भट और शौकत को एनआईए अदालत में एकसाथ पेश किया गया।

इस दौरान शौकत अहमद भट ने भी जज के समक्ष घर वालों से बातचीत करवाने की अपील की। जज के निर्देश पर उसे दूसरे कमरे में ले जाकर परिवार वालों से बातचीत करवाई।

उधमपुर आतंकी हमले में एनआईए ने दो ओवरग्राउंड वर्करों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार एनआईए ने लश्कर-ए-तैयबा का ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) फैयाज अहमद इट्टू उर्फ फैयाज वेल्डर, फैयाज अहमद अशवर उर्फ सेठा और शबजार अहमद भट उर्फ खुर्शीद (सभी निवासी कुलगाम) के खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट हासिल किया था।

मंगलवार देर रात उनमें से दो संदिग्धों को टीम ने कश्मीर घाटी में पकड़ लिया। इनके ऊपर 2-2 लाख रुपये का इनाम भी है। सीमा लांघ जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने वाले पाकिस्तानी आतंकियों को इन्होंने पनाह देने के साथ-साथ आर्थिक मदद भी की थी।

सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार संदिग्धों में फैयाज अहमद इट्टू उर्फ फैयाज वेल्डर और शबजार अहमद भट उर्फ खुर्शीद हैं। इनमें एक ड्राइवर और क्लीनर है। इनकी मदद से पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद और नोमेन को घाटी से नारसू नाला तक वाहन में पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed