फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistani terrorist handlers reviving old terrorist network in Jammu Kashmir

Udhampur Bus Blast: पुराने आतंकी नेटवर्क को जिंदा कर रहे पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर,डीजीपी बोले- जल्द होगा खात्मा

Mon, 03 Oct 2022 02:14 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 03 Oct 2022 02:14 AM IST
सार

डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर प्रदेश की शांति को भंग करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। खासकर जब जम्मू कश्मीर में किसी बड़े नेता का दौरा होता है तो वह इस तरह के प्रयास होते हैं। 

विज्ञापन
Pakistani terrorist handlers reviving old terrorist network in Jammu Kashmir
उधमपुर ब्लास्ट के बारे में जानकारी देते एडीजी मुकेश सिंह और डीजीपी दिलबाग सिंह - फोटो : एएनआई

विस्तार

डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर प्रदेश की शांति को भंग करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। खासकर जब जम्मू कश्मीर में किसी बड़े नेता का दौरा होता है तो वह इस तरह की साजिश रचते हैं। अभी कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से दो दिन पहले जम्मू में आतंकी हमला हुआ था।

विज्ञापन


अब अमित शाह के दौरे से पहले उधमपुर में धमाके किए गए। इस तरह की नापाक साजिशें पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर लगातार कर रहे हैं। पाकिस्तान ने हमेशा ही प्रदेश की शांति भंग करने का प्रयास किया है, लेकिन इसमें वह कामयाब नहीं हो पा रहा। सिंह का कहना है कि पाकिस्तान हर तरह से शांति भंग करने की कोशिश कर रहा है। 
विज्ञापन


एडीजीपी मुकेश सिंह का कहना है कि जम्मू संभाग में मौजूद पूर्व आतंकियों और उनके परिवारों के साथ मिलकर आतंकी साजिशें रची जा रही हैं। खासकर पूर्व आतंकियों को दोबारा आतंकवाद में शामिल करके उनसे हमले करवाए जाने की साजिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पिछले 6 महीने से पुलिस की नजर है। इस क्रम में राजोरी और जम्मू में दो माड़्यूल पहले ध्वस्त किए गए थे। अब यह दो माड्यूल और ध्वस्त किए गए हैं। पूर्व आतंकियों पर पुलिस की पूरी नजर है। इसी के चलते हम इनके माड्यूल ध्वस्त कर पा रहे हैं। 

उधमपुर में सभी ब्लास्ट के पीछे आतंकी खुबैब

पुलिस का कहना है कि उधमपुर में सलाथिया चौक पर होने वाले धमाके और अब दोमेल चौक और पुराने बस अड्डे पर होने वाले धमाकों के पीछे आतंकी खुबैब का ही हाथ है। तीनों ब्लास्ट इसी ने करवाए हैं। हालांकि धमाके करने के लिए अलग अलग आतंकियों को सोशल मीडिया के जरिए अपने साथ जोड़ा। एडीजीपी मुकेश सिंह का कहना है कि आतंकी खुबैब वहां बैठ कर माड्यूल तैयार कर हमले करवा रहा है, जो एक चुनौती जरूर है। इससे निपटने के लिए पुलिस  कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed