फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistani refugees protest against govt

जम्मू में सड़कों पर उतरे पाकिस्तानी रिफ्यूजी

Tue, 24 Feb 2015 11:54 PM IST
Updated Tue, 24 Feb 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
pakistani refugees protest against govt

नागरिकता की मांग को लेकर हजारों की संख्या में वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी मंगलवार को एक बार फिर सड़कों पर उतर आए। रिफ्यूजियों ने जम्मू के तीन अलग अलग स्थानों से तीन रोष रैली निकाली और जमकर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


रिफ्यूजियों का कहना था कि केंद्र सरकार ने उनकी मांगों को पूरा करने का कई बार आश्वासन दिया है, लेकिन आज तक मांग पूरी नहीं हो पाई है। उनके पास अब सड़कों पर उतरने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है।
विज्ञापन


अब भी मांगे पूरी नहीं हुई तो बजट सेशन में दिल्ली में प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। रोष रैली के समर्थन में नेशनल पैंथर्स पार्टी के राज्य प्रधान पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

65 वर्ष से हजारों परिवार रिफ्यूजियों का जीवन जीने को मजबूर

pakistani refugees protest against govt

दोपहर करीब एक बजे विक्रम चौक स्थित पार्क, वुमेन सेल के बाहर व बक्शी नगर स्थित आइसक्रीम पार्लर से रिफ्यूजियों की रोष रैलियां निकली। रैलियों में हजारों की संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद थे। सभी जमकर केंद्र व सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

दोपहर करीब दो बजे तीनों रैलियां डोगरा चौक पर एकत्र हुए। जहां से सभी एकजुट होकर प्रदर्शन करते महाराजा हरी सिंह पार्क तक गए। प्रदर्शन के दौरान वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी एक्शन कमेटी के प्रधान लभा राम गांधी, छज्जू सिंह मन्हास, जोगिंद्र पाल, लाल सिंह व अन्य कई रिफ्यूजियों ने बताया कि नागरिकता का अधिकार न मिलने के कारण करीब 65 वर्ष से हजारों परिवार रिफ्यूजियों का जीवन जीने को मजबूर हैं।

आज तक केंद्र व राज्य सरकार ने उनको अधिकारी नहीं दिए हैं। उनको लोकसभा चुनाव में मतदान करने का अधिकार दिया है, लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान उनको बाहरी नागरिक बना दिया जाता है। स्टेट सब्जेक्ट न बनाए जाने के कारण उनके बच्चों को सरकारी नौकरी नहीं मिल पा रही है। सभी बेरोजगारी का जीवन जीने को मजबूर हैं।

विशेष पुनर्वास पैकेज व भर्ती नीति का एलान किया था

pakistani refugees protest against govt

2008 में प्रधानमंत्री ने वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों के लिए विशेष पुनर्वास पैकेज व भर्ती नीति का एलान किया था, लेकिन राज्य सरकार की तरफ से इस पर कोई काम नहीं किया गया। मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रिफ्यूजियों के लिए बड़े बड़े वादे किए गए थे।

कुछ एलान भी किया, लेकिन अलगाववादियों के दबाव में इसको ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। अगर केंद्र सरकार अलगाववादियों के दबाव में झुकती है तो बहुत की शर्म की बात होगी। आज सभी ने सरकार को जगाने के लिए एकजुट होकर रोष रैली निकाली है।

अगर जल्द मांग को पूरा नहीं किया गया तो सभी रिफ्यूजी बजट सेशन में दिल्ली पहुंच कर प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। वहीं मनकोटिया ने कहा कि पैंथर्स पार्टी वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों की हक की लड़ाई में साथ रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed