{"_id":"fe38a08daefb7c318ba1888f360e9cf6","slug":"pakistani-rangers-again-violates-ceasefire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 25 Dec 2014 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर उल्लंघन किया है। खबर है कि पाकिस्तान ने कठुआ के हीरानगर के करोलकृष्णा में आज सवा चार बजे भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का जवाब दिया। बता दें कि दो दिनों में यह तीसरी घटना है।
विज्ञापन
इससे पहले पाकिस्तानी रेंजरों ने बुधवार को जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में सीमा के पास मोर्टार दागे जिस पर सीमा सुरक्षा बलों को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने हीरानगर क्षेत्र की पंसार सीमावर्ती चौकी के अग्रिम इलाकों में मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे छोटे हथियारों से गोलीबारी और मोर्टार दागकर संघर्षविराम का उल्लंघन किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों ने मोर्चा संभाला और मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों पक्षों के बीच तड़के साढ़े तीन बजे तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है। गौरतलब है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने इस वर्ष पूरे अगस्त महीने में सीमावर्ती इलाकों को निशाना बनाया।
विज्ञापन
अक्टूबर में भी 15 दिनों से अधिक तक गोलीबारी की गई, जिसमें 11 लोग मारे गए और 100 लोग घायल हो गए। इसमें करीब 32 हजार लोगों को विस्थापित होना पड़ा।