{"_id":"54ee9c8559e3231ed6bc2c8a362ca751","slug":"pakistani-mortar-shell-in-rs-pura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्र है! मोर्टार की चपेट में परिवार नहीं आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्र है! मोर्टार की चपेट में परिवार नहीं आया
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 04 Aug 2015 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब दस दिन के बाद फिर आरएस पुरा सुचेतगढ़ तहसील के गांव में पाकिस्तान की नापाक गोलाबारी हुई। गोलाबारी ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी है। इसमें अब्दुल्लियां गांव के शाहपुर गांव का रहने वाला एक युवक घायल हो गया।
विज्ञापन
युवक की टांग पर मोर्टार शेल का छर्रा लगा। युवक को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परगवाल सेक्टर में गोलाबारी में बीएसएफ का जवान अर्जुन घायल हो गया। अर्जुन कर्नाटक का रहने वाला है। अर्जुन को भी जीएमसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
घायल संदीप चौधरी की मां ने बताया कि सुबह करीब दस बजे वे लोग अपने घर में ही थे। तभी एक मोर्टार का गोला आकर उनके पास गिरा और उसका एक छर्रा संदीप की टांग पर लग गया। वह तुरंत संदीप को लेकर घर के भीतर चले गए। इसके बाद उसे आरएस पुरा के अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां से उसे जीएमसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वे लोग शुक्र मना रहे हैं कि परिवार के अन्य लोग छर्रों की चपेट में नहीं आए। घायल जवान अर्जुन ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे ही पाकिस्तानी रेंजरों ने फायरिंग शुरू कर दी। पाक ने गोले दागे। एक गोले का छर्रा उनकी टांग पर लग गया।
शाम तक नहीं निकाले छर्रे
दोनों घायलों के अस्पताल में देर शाम तक जख्मों से छर्रे नहीं निकाले गए थे। घायल संदीप चौधरी की माता ने कहा कि दोपहर 12 बजे अस्पताल पहुंच गए थे, लेकिन अभी तक जख्मों से छर्र्रे नहीं निकाले गए। कांस्टेबल अर्जुन के जख्म से भी छर्रा नहीं निकाला गया था।