फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistani militants infiltration to the snow coonection jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीरः सीमा पर आतंकी घुसपैठ बढ़ने के पीछे है स्नो कनेक्शन, जानें पूरा मामला

Thu, 22 Mar 2018 12:39 AM IST
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय,अमर उजाला,जम्मू
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय,अमर उजाला,जम्मू Updated Thu, 22 Mar 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
pakistani militants infiltration to the snow coonection jammu and kashmir
indian army - फोटो : AMAR UJALA

कुपवाड़ा में चल रही मुठभेड़ में शामिल सभी आतंकियों ने अभी हाल में ही घुसपैठ की थी। सेना ने सटीक इनपुट की मदद से उन्हें सीमा पार करते ही घेर लिया। अब तक पांच आतंकी मौत के घाट उतारे जा चुके हैं। मुठभेड़ जारी है। सूत्रों का कहना है कि इस साल कम बर्फबारी और जल्दी गर्मी पड़ने से सीमापार से घुसपैठ में इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


लेकिन अच्छी खबर ये है कि सीमा पर मुस्तैदी से तैनात जवानों ने उन्हें वहीं घेरकर ढेरकर दिया। पाकिस्तानी आतंकियों का एक बड़ा जत्था भारतीय सीमा में घुसने की फिराक में लांचिंग पैड पर तैयार है। उन्हें इंतजार था तो बर्फ पिघलने का।
विज्ञापन


इस साल मार्च में निचले इलाकों की बर्फ तेजी से पिघल गई जिसका फायदा उठाकर आतंकी घुसपैठ करने में कामयाब रहे। इस साल घाटी में बर्फबारी भी कम हुई।  इससे पहले 15 जनवरी को सेना दिवस पर उड़ी सेक्टर में सुरक्षाबलों ने आतंकी घुसपैठ को नाकाम बनाते हुए जैश-ए-मोहम्मद के पांच फिदायीन आतंकियों को मार गिराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ आतंकी उल्टे पैर भागने में कामयाब हो गए थे। इसी दिन सीजफायर का उल्लंघन कर रहे 7 पाक रेंजर्स को भी सेना ने जवाबी कार्रवाई में ढेर कर दिया था। इसके बाद घुसपैठ की बड़ी वारदात अब कुपवाड़ा में हुई है। सीमा पर झेलम नदी के किनारे का ये इलाका घुसपैठ के लिए माकूल माना जाता है।


सेना को पहले ही इनपुट मिला चुका था कि कुपवाड़ा इलाके के रास्ते आधा दर्जन से ज्यादा आतंकियों का एक जत्था घुसपैठ की फिराक में है। सेना के किलो फोर्स के जीओसी जनरल ऐके सिंह ने इस आपरेशन से पहले ही बता दिया था कि आतंकी भले ही लांचिंग पैड पर घुसपैठ करने को तैयार हो लेकिन सेना ने भी उनसे निपटने की पूरी तैयारी कर ली है। आतंकी घाटी में सिर्फ दहशत का माहौल पैदा करने चाहते हैं लेकिन सेना उनके इस नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed