फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistani intruders on border finding way to come into india security forces on high alert

कठुआ के रास्ते जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की फिराक में दो बड़े आतंकी संगठन, सुरक्षाबल अलर्ट

Mon, 01 Oct 2018 05:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 01 Oct 2018 05:39 AM IST
विज्ञापन
pakistani intruders on border finding way to come into india security forces on high alert
- फोटो : फाइल
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शनिवार रात करीब दस बजे पाकिस्तान की ओर संदिग्ध हलचल देखे जाने पर सेना ने इलाके की नाकेबंदी की। सुबह इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया। खुफिया सूत्रों के अनुसार सेना ने शनिवार रात सरकंडों के नजदीक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार सुखमल की ओर दो से तीन लोगों की हलचल को देखा। इसके बाद पूरे क्षेत्र को हाई अलर्ट पर कर दिया गया।
विज्ञापन


लौंडी और बोबिया के बीच संदिग्ध हलचल को देखे जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर से आने वाले सभी रूट और दरिया, नालों को भी सील कर दिया गया। शनिवार को अंतराष्ट्रीय सीमा से लेकर तरनाह और अन्य इलाकों में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया है। आतंकी घुसपैठ को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। पाकिस्तान के गांव सुखमल और मंसूर बड़ा भाई की ओर सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों के दो ग्रुपों की हलचल को भांपा है। ऐसा माना जा रहा है कि आतंकियों का यह दल अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ की फिराक में है और इसके लिए मौसम के खराब होने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


कश्मीर की ओर जाने की फिराक में आतंकियों द्वारा घुसपैठ के पुराने रूट और घाटी को जाने वाले पहाड़ी रास्तों के इस्तेमाल की आशंका है। नेशनल हाईवे से आतंकियों के घाटी जाने का भंडाफोड़ झज्जर कोटली एनकाउंटर के बाद से हो चुका है। ऐसे में कई इलाकों में सुरक्षा पहरा और कड़ा कर दिया गया है। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सरकंडे इन दिनों सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी मुसीबत बने हुए हैं। पाकिस्तान की ओर जहां इलाके को पहले ही क्लीयर किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामगढ़ सेक्टर में बीएसएफ जवान के शहीद होने के बाद अब सुरक्षा एजेंसियां जोखिम नहीं उठाना चाहती है। सीमा पर सरकंडों की आड़ में घुसपैठ की कोशिश पाकिस्तान हमेशा की करवाता रहा है और इसकी कटाई से पाकिस्तान की पोल खुल सकती है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो सरकंडों की कटाई को रोकने के लिए पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा की अपनी पोस्टों पर स्नाइपर बैठा रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed