फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistani intelligence agency ISI Preparations to send corana positive terrorist from Pakistan to Kashmir

पाकिस्तान की कायरता का खुलासाः लांचिंग पैड पर पहुंचे कोरोना संक्रमित आतंकी, आईएसआई ने रची ये साजिश

Sat, 18 Apr 2020 10:38 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 18 Apr 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
Pakistani intelligence agency ISI Preparations to send corana positive terrorist from Pakistan to Kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला जम्मू, ग्राफिक्स

पाकिस्तान अब कोरोना वायरस को भारत के खिलाफ हथियार के तौर पर प्रयोग करने की साजिश रच रहा है। इसके लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई 20 दिन से पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र में मौजूद कोरोना संक्रमित आतंकियों को प्रशिक्षण शिविरों से निकाल कर नियंत्रण रेखा से सटे लांचिंग पैड्स पर पहुंचाने में लगी है। ताकि इन कोरोना संक्रमित आतंकियों को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करा कर किसी तरह कश्मीर घाटी तक पहुंचाया जा सके।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार इस समय पुंछ में बालाकोट से सावजियां तक स्थित लांचिंग पैड्स पर बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित आतंकियों को पहुंचा भी दिया गया है। ऐसे आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए ही पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा पर सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों में गोलाबारी को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार कोरोना संक्रमित आतंकियों को अन्य आतंकियों से अलग रखने के लिए उन्हें लांचिंग पैड्स के निकटवर्ती धार्मिक स्थलों में रखा जा रहा है, क्योंकि पाकिस्तानी सेना ऐसे आतंकियों के साथ सीधे संपर्क में आने से इनकार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी शिविरों में मौजूद 80 फीसदी आतंकी संक्रमित

सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र में आतंकी शिविरों में मौजूद करीब 80 प्रतिशत आतंकी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें भी ज्यादातर कश्मीर से वहां पहुंचे हैं। इनमें से कई ऐसे आतंकी भी हैं, जिनका अभी प्रशिक्षण भी पूरा नहीं हुआ है परंतु पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ऐसे आतंकियों को भी प्रशिक्षण शिविरों से निकाल कर लांचिंग पैड्स तक पहुंचा रही है।

इसके पीछे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी और सेना की मंशा भारतीय क्षेत्र में कोरोना का संक्रमण बढ़ाकर ज्यादा से ज्याद नुकसान कराना है। अगर ऐसे कोरोना संक्रमित आतंकी घुसपैठ करने में सफल हो जाते हैं तो उन्हें पीर पंजाल को पार कर कश्मीर में प्रवेश करना होगा।

ऐसे आतंकी घुसपैठ करते हुए मारे भी जाते हैं तो उनके शव एवं उनके हथियार आदि को उठाने वालों के कोरोना संक्रमित होने की पूरी आशंका बनी रहेगी। हालांकि पाकिस्तान की किसी भी प्रकार की नापाक हरकत को सेना की तरफ से नाकाम बनाया जा रहा है।

कीरनी क्षेत्र के लोगों ने सेना को किया अलर्ट

कुछ दिन पहले ही नियंत्रण रेखा से सटे कीरनी क्षेत्र के कुछ लोगों ने पाकिस्तानी सेना की चौकियों के पास स्थित मस्जिद में दस पंद्रह लोगों की गतिविधियों के बारे में सेना को जानकारी दी थी। उस मस्जिद के पास से ही पाकिस्तानी सेना की तरफ से क्षेत्र में गोलाबारी की जा रही है और मस्जिद में कई लोग सुबह शाम अंदर बाहर निकलते दिखाई देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed