फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistani flag waved in srinagar on pakistan day

श्रीनगर में पाक डे पर आसिया अंद्राबी के समर्थकों ने लहराया पाक का झंडा

Wed, 23 Mar 2016 05:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/जम्मू
टीम डिजिटल, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 23 Mar 2016 05:50 PM IST
सार

  • सैयदा आसिया अंद्राबी कट्टरपंथी महिला संस्था दुख्‍तरान-ए-मिल्लत की प्रमुख है।
  • पाकिस्तान नई दिल्ली स्थित अपने उच्चायोग में हर साल पाकिस्तान दिवस कार्यक्रम में अलगाववादी नेताओं को आमंत्रित करता रहा है। 

विज्ञापन
pakistani flag waved in srinagar on pakistan day
pakistan flag - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी नेता और कट्टरपंथी महिला संस्था दुख्‍तरान-ए-मिल्लत की प्रमुख आसिया अंद्राबी ने पाक‌िस्तान द‌िवस पर श्रीनगर के कई इलाकों में पाक‌िस्तान के झंडे लहराए है। 

विज्ञापन


दुख्‍तरान-ए-मिल्लत की प्रमुख आसिया अंद्राबी  और उनकी सहयोगी मह‌िलाओं ने शहर के कई स्थानों पर जगह-जगह पर पाक‌िस्तान के झंडे बांधे भारत के ख‌िलाफ जमकर नारेबाजी की । 
विज्ञापन


आस‌िया ने श्रीनगर के नातीपोरा, सफकदल, नौहट्ट, रैनाबारी, हैदरपोरा और लाल चौक में कई जगहों पर पाक‌िस्तान के झंडे बांधे। इस घटना के बाद पुल‌िस हरकत में आ गई। प्रशासन ने फ‌िलहाल पाक‌िस्तान के झंडे पर सभी जगहों से उतार ल‌िया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है क‌ि कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी और आसिया अंद्राबी सहित अन्य लोगों को पाकिस्तान ने राजधानी स्थित अपने उच्चायोग में ‘पाकिस्तान दिवस’ कार्यक्रम में शरीक होने का न्योता दिया था। पाकिस्तान नई दिल्ली स्थित अपने उच्चायोग में हर साल पाकिस्तान दिवस कार्यक्रम में अलगाववादी नेताओं को आमंत्रित करता रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed