फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistani fighter plane seen in pok area, indian air force alert in poonch jammu kashmir

पीओके में पाकिस्तानी विमानों की हलचल पर अलर्ट भारतीय लड़ाकू विमानों ने पुंछ में लगाई गश्त

Thu, 04 Apr 2019 02:10 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 04 Apr 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
pakistani fighter plane seen in pok area, indian air force alert in poonch jammu kashmir
एफ16 और मिग21 लड़ाकू विमान - फोटो : फाइल
भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने जिले की नियंत्रण रेखा के आसपास करीब आधे घंटे तक गश्त लगाई। इससे एक बार फिर से पूरे क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई। लोग पाकिस्तानी विमानों की घुसपैठ की आशंका के चलते सहम गए और अपने मोबाइल में उनके फोटो खींचने लगे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह सवा ग्यारह बजे भारतीय वायु सेना के दो लड़ाकू विमानों ने बालाकोट सेक्टर से होते हुए मेंढर, कृष्णा घाटी, शाहपुर व पुंछ नगर के ऊपर से उड़ान भरी। वह करीब आधे घंटे तक आसमान में मंडराते रहे और उसके बाद लौट गए। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार नियंत्रण रेखा के उस पार पाक अधिकृत क्षेत्र में पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों के उड़ान भरने की सूचना पर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की आशंका को देखते हुए गश्त लगाई। वहीं, सेना के अनुसार भारतीय लड़ाकू विमानों की गश्त एक सामान्य प्रक्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed