फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistani drone seen in Jammu Kashmir arnia sector BSF jawans fired some round read detail

पाक की नापाक साजिश: बॉर्डर पार से अरनिया सेक्टर में घुसा ड्रोन, बीएसएफ जवानों ने की फायरिंग

Sat, 05 Mar 2022 10:10 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 05 Mar 2022 10:10 AM IST
सार

पाकिस्तान की तरफ से पहले भी ड्रोन के जरिए भारत की सीमा में हथियार आदि भेजने की कोशिश हो चुकी है, जिसे हमारे जवानों ने नाकाम किया है।

विज्ञापन
Pakistani drone seen in Jammu Kashmir arnia sector BSF jawans fired some round read detail
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में ड्रोन के जरिए घुसपैठ की एक और साजिश शनिवार तड़के बीएसएफ जवानों ने नाकाम कर दी। जानकारी के अनुसार जम्मू के अरनिया सेक्टर में शनिवार सुबह करीब 4.10 बजे पाकिस्तानी ड्रोन पिंडी पोस्ट के आसपास दिखाई दिया।

विज्ञापन


जैसे ही वहां तैनात बीएसएफ की 98 बटालियन के जवानों ने इस ड्रोन को देखा उन्होंने उस पर कई राउंड फायरिंग कर दी। इसके बाद से ही बीएसएफ के जवान उस ड्रोन की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं कि कहीं उस ड्रोन से हथियार या ड्रग्स आदि तो नहीं गिराया गया है।
विज्ञापन


बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि सुबह 4.10 बजे जवानों को ड्रोन जैसी आवाज सुनाई दी जिसके बाद वह अलर्ट मोड पर आ गए। जवानों ने जिस ओर से आवाज आ रही थी उस ओर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पूरा इलाका खाली करा लिया गया और एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जवानों ने ड्रोन की दिशा का पता लगते ही दस मिनट के अंदर 18 राउंड फायरिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिन पहले भारी मात्रा में गिराया गया था गोला-बारूद

दस दिन पहले इसी तरह लश्कर-ए-तैयबा और उसके सहयोगी संगठनों ने आरएस पुरा सेक्टर में गोला-बारूद की बड़ी खेप ड्रोन के जरिए ही गिराई थी। 24 फरवरी को पुलिस ने जो हथियार व गोला-बारूद बरामद किए थे उसमें एक पिस्तौल, दो मैग्जीन 70 गोलियां, तीन डेटोनेटर, तीन रिमोट कंट्रोल आईईडी, बारूद के तीन बोतल, एक बंडल कॉरटेक्स की तार, छह ग्रेनेड और दो टाइमर आईईडी शामिल थे।



बीते एक साल के भीतर जम्मू इलाके में सुरक्षा बलों ने दो ड्रोन्स को मार गिराया है और उनमें रखे सामान को जब्त किया है, जिसमें राइफल, आईईडी, स्टिकी बम और नारकोटिक्स शामिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed