फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistani citizen arrested in rs pura

सीमा पर करते पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Fri, 20 May 2016 08:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/आरएस पुरा
ब्यूरो, अमर उजाला/आरएस पुरा Updated Fri, 20 May 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
Pakistani citizen arrested in rs pura
भारत-पाक सीमा - फोटो : File Photo
आईबी पर सीमा सुरक्षा बल की नवा पिंड पोस्ट के पास वीरवार शाम को करीब सात साल से पुलिस हिरासत से फरार पाकिस्तानी नागरिक को जवानों ने पकड़ लिया। वह तारबंदी पार कर पाकिस्तान लौटने की फिराक में था।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान पता चला कि जाहिद फारूख (45) पुत्र मोहम्मद अनवर गांव नवा मोड़, चीचीवाली तहसील सियालकोट जिला साहिवाल पाकिस्तान का रहने वाला है। उसके पास से दस रुपये मिले, जिसमें एक पांच रुपये का सिक्का भी था।
विज्ञापन


जाहिद ने बताया कि वह वर्ष 2006 में सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में आया था। बाद में अखनूर क्षेत्र में पकड़ा गया था। तीन वर्ष की सजा काटने के बाद उसे खौड़ पुलिस थाने में पाकिस्तान भेजने के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से वह पुलिस की हिरासत से भाग निकला। जम्मू से जालंधर फिर अमृतसर पहुंच गया। वहां मजदूरी कर गुजर-बसर करता रहा। अब आरएस पुरा क्षेत्र में पहुंचने के बाद पाकिस्तान जाने की फिराक में था। इस दौरान उसे पकड़ लिया गया। बीएसएफ ने उपजिला अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद उसे आरएस पुरा पुलिस को सौंपा दिया। यहां उससे पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed