{"_id":"63fe5d542410012c0c075847","slug":"pakistani-balloon-found-samba-news-c-10-1-57530-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मुल्ले चक में गिरे पाकिस्तानी गुब्बारे, ग्रामीणों में डर का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मुल्ले चक में गिरे पाकिस्तानी गुब्बारे, ग्रामीणों में डर का माहौल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सियालकोट में हो रही वार्षिक स्पोर्ट्स मीट और म्यूजिक फेस्टिवल से जुड़े हैं गुब्बारे, बैनर भी साथ
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। अरनिया के सीमावर्ती गांव मुल्ले चक में मंगलवार को पाकिस्तान से आए गुब्बारे और बैनर मिलने से लोगों में डर का माहौल बन गया है। हालांकि एक बैनर से बंधे ये गुब्बारे खालिद महमूद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस सियालकोट की वार्षिक मीटिंग से जुड़े हैं। इन पर वार्षिक स्पोर्ट्स मीट और म्यूजिक फेस्टिवल का आगाज दर्शाया गया है, यह प्रतियोगिता 28 फरवरी से तीन मार्च तक हो रही है। गुब्बारे गिरने के बाद इन्हें देखने के लिए भीड़ जुट गई।
कयास लगाए जा रहे हैं कि फेस्टिवल के आगाज के मौके पर उड़ाए गए ये गुब्बारे सरहद पार कर भारत में पहुंच गए हैं। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची अरनिया पुलिस की टीम ने इन्हें कब्जे में ले लिया। बता दें कि दो पहले भी सीमावर्ती गांव देवीगढ़ में बैनर के साथ गुब्बारे मिले थे, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया था। गौरतलब है कि पाकिस्तान की तरफ से सीमा पार से ड्रोन के जरिये हथियार और नशा भेजने की नापाक कोशिशें की जा रही हैं। वहीं, सीमा पार से आने वाली हर एक चीज पर सुरक्षा एजेंसियों के साथ पुलिस की पैनी नजर है। कोई भी हरकत होने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है, ताकि पड़ोसी देश की हर नापाक हरकत को विफल किया जा सके।