फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistani army makes its 34 training camps launching pad of terrorists

पाकिस्तानी सेना ने अपने 34 ट्रेनिंग कैंपों को बना दिया आतंकियों का लॉन्च पैड

Wed, 26 Feb 2020 01:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 26 Feb 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Pakistani army makes its 34 training camps launching pad of terrorists

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट पर एक साल पहले 26 फरवरी को 2019 को एयर स्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। इसमें कई आतंकी मारे गए। माना जा रहा था कि अब पाकिस्तान में पलने वाले आतंकियों पर लगाम लगेगी, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


आतंकियों पर कार्रवाई की जगह, पाकिस्तान ने आतंकियों और सुरक्षित किया है। पाकिस्तानी सेना ने अपने ट्रेनिंग कैंप को आतंकियों के लिए लांचिग पैड बना दिया। ताकि वह पूरी तरह से महफूज होकर ट्रेनिंग लें। 
विज्ञापन


बालाकोट एयर स्ट्राइक से पहले आतंकी यहां पीओके में स्वतंत्र तौर पर परीक्षण करते थे। अब उन्हें पाकिस्तानी सेना अपने साथ मिलाकर ट्रेनिंग दे रही है। ताकि आतंकी पूरी तरह से सुरक्षित माहौल में ट्रेनिंग लें और ऐसी जगह पर रहें, यहां उन्हें कोई नुकसान न हो। ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान ने आतंकियों के लिए अपने पक्के स्ट्रक्चर को लांचिग पैड बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर से लगती 280 किलोमीटर लंबी एलओसी के पास पीओके में 34 लांचिग पैड बनाए। यह लांचिग पैड पाकिस्तान ने उन स्थानों पर बनाए, यहां पर पाकिस्तान के पैरा कमांडों की ट्रेनिंग चलती है। हर एक लांचिग पैड में 50 खूंखार आतंकी ट्रेनिंग ले रहे हैं। इनकी ट्रेनिंग पूरी तरह से पाकिस्तान के पैरा कमांडों की तरह हो रही है। 

अजहर मसूद के मारे जाने की थी अफवाह

बालाकोट पर हमला होने के बाद यह खबर भी आई कि इस हमले में जैश ए मोहम्मद आतंकी संगठन का सरगना अजहर मसूद भी मारा गया है। तब पाकिस्तानी मीडिया में यह जानकारी भी आई कि मसूद एक अस्पताल में भर्ती है। लेकिन एक साल के बाद भी आतंक का सरगना पाकिस्तान में महफूज है। यह अफवाह अब तक सच नहीं हुई है। अजहर इस हमले के बाद भी अपनी कार्रवाई को तेज किए हुए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed